1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK में कोरोनावायरस की एंट्री के बाद क्या रद्द हो जाएगा आईपीएल? अरुण धूमल ने दिया जवाब

CSK में कोरोनावायरस की एंट्री के बाद क्या रद्द हो जाएगा आईपीएल? अरुण धूमल ने दिया जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 04:09 pm IST

धूमल ने कहा,"आईपीएल अपने तय कार्यक्रम पर ही होगा, इसमें कोई शक नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है, खिलाड़ी कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं।"

Will IPL be canceled after Coronavirus entry in CSK? Arun Dhumal replied- India TV Hindi
Will IPL be canceled after Coronavirus entry in CSK? Arun Dhumal replied Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार को साफ कर दिया है कि आईपीएल की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से ही होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के 13 लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के बाद आईपीएल के आयोजन पर सवाल खड़े होने लगे थे और कहा जाने लगा था कि यूएई में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यह टूर्नामेंट रद्द हो सकता है। धूमल ने हालांकि कहा है कि यूएई में सब कुछ ठीक है और टूर्नामेंट तय समय पर ही होगा।

धूमल ने आईएएनएस से कहा, "उन सभी (चेन्नई के लोगों) के टेस्ट अब निगेटिव आए हैं। आईपीएल अपने तय कार्यक्रम पर ही होगा, इसमें कोई शक नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है, खिलाड़ी कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं और मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या है।"

ये भी पढ़ें - पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली का 250 फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ निधन

बीसीसीआई ने लीग के कार्यक्रम को भी अभी जारी नहीं किया है। इसके बारे में जब धूमल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "बोर्ड अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से बात कर रहा है और उम्मीद है कि इसका ऐलान जल्दी हो जाए। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल यूएई में हैं और इस पर काम कर रहे हैं। ईसीबी हमारी मदद कर रही है। अच्छा होने की उम्मीद करें।"

ये भी पढ़ें - CPL T20 : ट्रिनबागो की लगातार सातवीं जीत जबकि गयाना पहुंचा तीसरे स्थान पर

यह भी पता चला है कि बीसीसीआई ने जो कार्यक्रम बनाया हुआ है, उसमें वो थोड़ा सा बदलाव कर सकती है। पहला मैच पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस और 2018 की उप-विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में हो सकता है। वैसे पहला मैच मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने की उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें - क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और चैनल सेवन के बीच विवाद में कूदे टिम पेन, दिया ये बयान

सभी टीमों ने यूएई में ट्रेनिंग शुरू कर दी है लेकिन चेन्नई ने अभी ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। 13 लोगों के कोविड पॉजिटिव निकलने के बाद टीम क्वारंटीन है। वह चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल