1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021| रवि बिश्नोई ने कहा डॉट गेंदें भी टीम की जीत सुनिश्चित करती है

IPL 2021| रवि बिश्नोई ने कहा डॉट गेंदें भी टीम की जीत सुनिश्चित करती है

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2021 03:22 pm IST,  Updated : Oct 01, 2021 03:22 pm IST

पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने डॉट गेंदों को महत्व देते हुए कहा है कि यह विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाता है और टीम की जीत सुनिश्चित करता है।  

Ravi Bishnoi said that dot balls also ensure the victory of the team- India TV Hindi
Ravi Bishnoi said that dot balls also ensure the victory of the team Image Source : IPLT20.COM

दुबई। पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने डॉट गेंदों को महत्व देते हुए कहा है कि यह विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाता है और टीम की जीत सुनिश्चित करता है। बिश्नोई ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, "आप हमेशा हर गेंद पर विकेट लेना चाहते हैं लेकिन आपको यह भी पता होता है कि यह संभव नहीं है। हालांकि, यह संभव है कि आप कई डॉट गेंदें फेंके और बल्लेबाज को खुलकर हिट नहीं करने दें।"

इस 21 वर्षीय युवा गेंदबाज ने छह मैचों में नौ विकेट लिए हैं और वह आईपीएल के इस सीजन में इकॉनोमी रेट के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के मोइन अली और रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर के शाहबाज अहमद से पीछे हैं।

बिश्नोई ने कहा, "डॉट गेंदें बल्लेबाज पर दबाव डालती हैं और कई बार दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे अन्य गेंदबाज को आपके प्रयास का फायदा मिलता है। यह हम सभी के लिए मायने रखता है क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारी टीम जीते। मैं ज्यादा से ज्यादा डॉट गेंदें फेंक दबाव बनाने की कोशिश करता हूं।"

उन्होंने कहा कि खेल के छोटे प्रारूप में लेग स्पिनर मैच विनर्स हो सकते हैं।

बिश्नोई ने कहा, "बद्री की नई गेंद के साथ गेंदबाजी शानदार है और यह ऐसा है जिसे आप लेग स्पिनर के तौर पर चाहते हैं। इमरान ताहिर हमेशा विकेट के लिए भागते हैं और अमित मिश्रा एक पारंपरिक लेग स्पिनर हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल