1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में इलाज के लिए अपना अस्पताल देना चाहते हैं दिदियेर द्रोग्बा

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में इलाज के लिए अपना अस्पताल देना चाहते हैं दिदियेर द्रोग्बा

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 10:56 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:56 am IST

चेल्सी के पूर्व फारवर्ड दिदियेर द्रोग्बा ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आइवरी कोस्ट के अपने अस्पताल की सेवाएं देने की पेशेकश की है।

Didier Drogba, offers hospital, coronavirus fight, covid-19, Laurent Pokou, Ivory Coast, Côte d'Ivoi- India TV Hindi
Didier Drogba Image Source : GETTY

पूरी दुनिया में फैल चुकी कोविड-19 महामारी हहाकार मचा रही है। इस महामारी के कारण दुनियाभर में मरने वालों लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। मौजूदा समय में यह संख्या एक लाख भी अधिक हो चुकी है। ऐसी कठिन परिस्थिति में खेल जगत भी पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ लेकिन खेल से जुड़े तमाम तरह की छोटी-बड़ी हस्तियां बढ़-चढ़ कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं चेल्सी के पूर्व फारवर्ड दिदियेर द्रोग्बा ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आइवरी कोस्ट के अपने अस्पताल की सेवाएं देने की पेशेकश की है। एक स्थानीय राजनेता ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में आइवरी कोस्ट की ओर से 105 मैचों में 65 गोल दागने वाले द्रोग्बा ने अबिदजान के लारेंट पोकोउ अस्पताल के इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा है। 

अपने करियर के दौरान द्रोग्बा ने इंग्लैंड के क्लब चेल्सी के साथ चैंपियन्स लीग का खिताब भी जीता। शहर की क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख विन्सेंट तोह बी ने कहा, ‘‘इस तोहफे के लिए हम द्रोग्बा को धन्यवाद देते हैं और इसे देशभक्ति का कार्य मानते हैं।’’ 

अतेकूबे जिले का यह अस्पताल अभी काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है लेकिन संकट के समय इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अस्पताल को तैयार कर रहे ‘द्रोग्बा फाउंडेशन’ की निदेशक मरियम ब्रेका ने कहा, ‘‘यह सरकार पर निर्भर करता है कि इसे स्वीकृति दे और कामकाज के लिए चालू करे।’’ 

आइवरी कोस्ट में कोरोना वायरस के अब तक 533 मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल