1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुसियानो स्पालेटी के स्थान पर डी फ्रांसेस्को को रोमा का नया कोच चुना गया

लुसियानो स्पालेटी के स्थान पर डी फ्रांसेस्को को रोमा का नया कोच चुना गया

 Written By: IANS
 Published : Jun 15, 2017 10:58 am IST,  Updated : Jun 15, 2017 11:01 am IST

लुसियानो स्पालेटी ने रोमा के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देकर इंटर मिलान के कोच पद की जिम्मेदारी संभाल ली थी।

D'souza francisco- India TV Hindi
D'souza francisco

नई दिल्ली: रोमा ने सेरी-ए क्लब के कोच एसुबियो डी फ्रांसेस्को को अपने मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया है। डी फ्रांसेस्को ने क्लब के साथ प्राथमिक रूप से दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वह 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे। लुसियानो स्पालेटी ने रोमा के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देकर इंटर मिलान के कोच पद की जिम्मेदारी संभाल ली थी।

रोमा क्लब के अध्यक्ष जिम पालोटा ने एक बयान में कहा, "रोमा के नए मुख्य कोच पद के संबंध में चर्चा के दौरान हमने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि हमें इस पद के लिए एक ऐसे इंसान की जरूरत है, जो टीम के खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराए। इसके साथ ही वह युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को भी निखारे।"

पालोटा ने कहा, "हमारे नए खेल निदेशक मोंची ने डी फ्रांसेस्को के नाम का सुझाव दिया। हमें भरोसा है कि वह इस पद के लिए सही उम्मीदवार हैं।" डी फ्रांसेस्को ने 1997-2001 में एक खिलाड़ी के तौर पर रोमा क्लब के लिए 129 मैच खेले थे और 16 गोल किए। उन्होंने क्लब के साथ 2000-01 में सेरी-ए लीग खिताब भी जीता था।

क्लब के साथ मुख्य कोच के तौर पर जु़ड़ने की खुशी जताते हुए डी फ्रांसेस्को ने कहा, "मैं रोमा क्लब में वापस आकर बेहद खुश हुं और इस क्लब का कोच के तौर पर मार्गदर्शन मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं इस टीम को अच्छे परिणाम दिलाने के लिए हर भरसक प्रयास करूंगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल