1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: मिश्रित युगल वर्ग में बोपन्ना से हारीं सानिया

फ्रेंच ओपन: मिश्रित युगल वर्ग में बोपन्ना से हारीं सानिया

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2017 09:43 am IST,  Updated : Jun 06, 2017 09:43 am IST

भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी सोमवार को फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में एक अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा की गाब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोडी से हार गई।

Bopanna, Sania- India TV Hindi
Bopanna, Sania

पेरिस: भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी सोमवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में एक अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा की गाब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोड़ी से हार गईं। सानिया-डोडिग की दूसरी वरीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में बोपन्ना-डाब्रोव्स्की सातवीं वरीय जोड़ी से 3-6, 4-6 से मात खानी पड़ी।

बोपन्ना-डाब्रोव्स्की की जोड़ी पूरे मैच के दौरान सानिया-डोडिग की जोड़ी पर हावी रही। बोपन्ना-डाब्रोव्स्की ने एक के मुकाबले छह एस लगाए और एक के मुकाबले छह विनर्स हासिल किए।

बोपन्ना-डाब्रोव्स्की को यह मैच जीतने में सिर्फ 52 मिनट लगे।

बोपन्ना-डाब्रोव्स्की अब सेमीफाइनल में डोमिनिक इंग्लॉट-आंद्रिया क्लेपाक और आंद्रिया हलावाकोवा-एडुआडरे रोजर वेसलीन की जोड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल