1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 91वीं फॉर्मूला-1 रेस जीतकर लुइस हेमिल्टन ने की माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी

91वीं फॉर्मूला-1 रेस जीतकर लुइस हेमिल्टन ने की माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2020 09:36 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 09:36 pm IST

हेमिल्टन रेस में दूसरे स्थान पर रहने वाले रेड बुल के मैक्स वरस्टापेन से 4.5 सेकेंड आगे रहे। हेमिल्टन के टीम साथी मर्सिडीज के वालटेरी बोटास इंजन में खराबी के कारण 19 लैप के बाद रिटायर्ड हो गए।

Lewis Hamilton equals Michael Schumacher's record by winning 91st Formula-1 race- India TV Hindi
Lewis Hamilton equals Michael Schumacher's record by winning 91st Formula-1 race Image Source : AP

नरबर्ग। मर्सिडीज के चालक लुइस हेमिल्टन ने रविवार को यहां आइफेल ग्रां प्री जीतकर फॉर्मूला-1 में सर्वाधिक रेस जीतने के जर्मनी के महान चालक माइकल शूमाकर के 91 रेस के रिकार्ड की बराबरी कर ली। 

हेमिल्टन रेस में दूसरे स्थान पर रहने वाले रेड बुल के मैक्स वरस्टापेन से 4.5 सेकेंड आगे रहे। हेमिल्टन के टीम साथी मर्सिडीज के वालटेरी बोटास इंजन में खराबी के कारण 19 लैप के बाद रिटायर्ड हो गए।

ये भी पढ़ें - SRH vs RR : 'मुझे यही भूमिका सौंपी गई थी', मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले राहुल तेवतिया

बोटास ने पोल पोजिशन से रेस की शुरुआत की और 13वें लैप में वह आगे निकल गए। हेमिल्टन ने शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर के सामने यह जीत अपने नाम की।

इस बीच, रेनॉ के डेनियल रिकाडरे ने तीसरा स्थान हासिल किया, जोकि 2018 मोनाको ग्रां प्री के बाद उनका यह पहला पोडियम है। रेनॉ का भी 2016 के बाद से यह पहला पोडियम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल