1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी सेरेना विलियम्स, नहीं बताया कोई कारण

तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी सेरेना विलियम्स, नहीं बताया कोई कारण

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2021 08:47 am IST,  Updated : Jun 28, 2021 08:47 am IST

इस 39 साल की खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें 2012 लंदन ओलंपिक में एकल और युगल दोनों वर्ग का स्वर्ण शामिल हैं।

Serena Williams, Tokyo Olympics, Sports, Tennis  - India TV Hindi
Serena Williams Image Source : GETTY

सेरेना विलियम्स ने रविवार को विम्बलडन के वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी लेकिन उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। सेरेना ने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में ओलंपिक की सूची में नहीं हूं । ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं हैं। अगर यह सही है तो मुझे वहां नहीं होना चाहिये।’’ 

इस 39 साल की खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें 2012 लंदन ओलंपिक में एकल और युगल दोनों वर्ग का स्वर्ण शामिल हैं। वह 2000 में सिडनी और 2008 में बीजिंग ओलंपिक में युगल में स्वर्ण जीत चुकी हैं। उन्होंने युगल वर्ग के सभी स्वर्ण बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ जीते हैं। 

यह भी पढ़ें- पहले ODI में हार के बाद मिताली ने माना, टीम को तीनों विभागों में सुधार की जरूरत

रियो ओलंपिक (2016) में सेरेना एकल वर्ग में तीसरे दौर में हार गयी थी जबकि युगल में वह अपनी वीनस के साथ पहले दौर में ही बाहर हो गयी थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक को लेकर मेरे इस फैसले के पीछे कई कारण हैं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाना चाहती। माफी चाहूंगी।’’ 

यह भी पढ़ें- ENG W vs IND W: नहीं चले भारतीय बल्लेबाज, ब्यूमोंट और साइवर ने दिलायी इंग्लैंड को आसान जीत

राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे। रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह तोक्यो खेलों में भाग लेंगे या नहीं। उन्होंने कहा यह इस पर निर्भर करेगा कि विंबलडन में चीजें कैसी रहती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल