1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला हॉकी : जर्मनी दौरे पर लगातार चौथा मैच हारी भारतीय टीम

महिला हॉकी : जर्मनी दौरे पर लगातार चौथा मैच हारी भारतीय टीम

 Reported By: IANS
 Published : Mar 04, 2021 10:28 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 10:28 pm IST

वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी ने चार मैचों की सीरीज के चौथे और अंतिम मैच में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया। 

Women's Hockey: Indian team lost fourth consecutive match on tour to Germany- India TV Hindi
Women's Hockey: Indian team lost fourth consecutive match on tour to Germany Image Source : TWITTER/@THEHOCKEYINDIA

डुसेलडोर्फ (जर्मनी)। वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी ने चार मैचों की सीरीज के चौथे और अंतिम मैच में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया। जर्मनी दौरे पर भारतीय टीम की यह लगातार चौथी हार है और उसने हार के साथ ही इस दौरे का समापन किया। इसके साथ ही जर्मनी ने चार मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान सुपर लीग स्थगित होने पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, पीएम इमरान खान से की ये मांग

दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। लेकिन दूसरे क्वार्टर में मेजबान जर्मनी ने नाओमी हीन ने 29वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत अपना खाता खोल लिया।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : मैंने अपने टेस्ट करियर में इससे ज्यादा मुश्किल हालातों का सामना नहीं किया - बेन स्टोक्स

जर्मनी ने इसके बाद चार्लोटे स्टेपेनर्हास्ट के 37वें मिनट में दागे गए गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि चौथे और अंतिम क्वार्टर में मेहमामन भारतीय टीम की ओर से लालरेमसियामी ने 51वें मिनट में किया।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताई जोफ्रा आर्चर के चौथे टेस्ट में ना खेलने की वजह

लेकिन वे टीम की हार को नहीं टाल सकी और जर्मनी ने अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल