National Voters Day 2024: आज यानी 25 जनवरी, 2024 को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) हर साल मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वोटर्स डे मनाता है। इस साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने वोटर आईडी कार्ड में नाम, पता आदि सुधारना चाहते हैं या इसमें बदलाव करना चाहते हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन इसे अपडेट कर सकेंगे। वोटर्स चुनाव आयोग की वेबसाइट के साथ-साथ ऐप्स के जरिए भी अपने वोटर आईडी कार्ड की डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं। आइए, जानते हैं वोटर आईडी कार्ड में नाम, पता आदि को घर बैठे कैसे बदलें?
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए चार ऐप्स लॉन्च किए हैं, जिन्हें अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है। ये ऐप्स गूगल एंड्रॉइड और आईफोन के ऐप स्टोर पर फ्री में उपलब्ध हैं। चुनाव आयोग के ये ऐप्स- Voter Helpline, Saksham, cVIGIL और Voter Turnout ऐप हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए मतदाता अपने वोटर आईडी कार्ड, निर्वाचन क्षेत्र, वोटर लिस्ट आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, सक्षम ऐप को खास तौर पर दिव्यांग जनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा cVIGIL ऐप को निगरानी के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए फोटो और वीडियो को चुनाव आयोग के साथ शेयर किया जा सकता है। वहीं, Voter turnout ऐप का इस्तेमाल चुनाव के दिन वोट प्रतिशत की जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Samsung पूरी करेगा फैंस की डिमांड, इस साल लाएगा सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन?
संपादक की पसंद