AHMEDABAD
-
अहमदाबाद विमान हादसा: प्लेन के मलबे से उठती आग की विशाल लपटें, बेहद नजदीक का VIDEO आया सामने
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद दुर्घटनास्थल पर लगी भीषण आग का एक बेहद नजदीक का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्लेन के मलबे से उठती हुई आग की विशाल लपटें दिखाई दे रही हैं।
गुजरात | Jun 16, 2025, 12:04 AM IST -
Ahmedabad Plane Crash: DNA टेस्ट में 90 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे गए 33 शव
Ahmedabad Plane Crash: डीएनए परीक्षण के जरिए 90 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 33 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।
गुजरात | Jun 15, 2025, 10:57 PM IST -
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद PMO की टीम पहुंची अहमदाबाद, CM-DGP के साथ होंगी अहम बैठकें
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद PMO की टीम अहमदाबाद पहुंची है। पीएमओ की टीम गुजरात में दो दिनों तक रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और डीजीपी के साथ अहम बैठकें होंगी।
गुजरात | Jun 15, 2025, 07:45 PM IST -
"Thrust not achieved... Mayday! Mayday" अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पायलट के आखिरी शब्द, जानें इनके मायने
शायद पायलट ने ज्यादा थ्रस्ट देकर कोशिश की कि विमान रेजिडेंशियल इलाके से थोड़ा आगे निकल जाए ताकि नुकसान कम हो। इसके बाद पायलट का एटीसी से संपर्क टूट गया और विमान मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराने के साथ ही आग की लपटों से घिर गया।
राष्ट्रीय | Jun 15, 2025, 02:34 PM IST -
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रुपाणी का DNA हो गया मैच, विमान हादसे में हो गई थी मौत
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी की भी मौत हो गई थी। उनके डीएनए मैच होने की पुष्टि हो गई है। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इसकी पुष्टि की है।
गुजरात | Jun 15, 2025, 01:42 PM IST -
अहमदाबाद प्लेन हादसे के 20 शव परिजनों को सौंपे गए, जानिए अब तक कितने डेड बॉडी के मैच कराए गए DNA?
अहमदाबाद विमान हादसे में कुल 297 लोगों की जान गई हैं। इनमें 241 विमान में सवार थे। बाकी 56 लोग जहां पर विमान गिरा है, उस जगह पर मौजूद थे। इनमें बड़ी संख्या में ट्रेनी डॉक्टर भी हैं।
गुजरात | Jun 15, 2025, 11:24 AM IST -
अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान का मेंटेनेंस टर्किश कंपनी के पास था..तो क्या कोई साजिश हुई? तुर्किए ने दी सफाई
यह दावा कि एयर इंडिया के यात्री विमान बोइंग 787-8 का रखरखाव टर्किश टेक्निक द्वारा किया जा रहा था, इस पर तुर्किए की ओर से बयान जारी किया गया है।
राष्ट्रीय | Jun 15, 2025, 09:38 AM IST -
आग का गोला हुआ विमान, करवा चौथ ने बचाई सुपरस्टार की जान, लेकिन हीरोइन हुई खाक, इस फ्लाइट का भी था 171 कनेक्शन
अहमदाबाद विमान हादसे ने लोगों को हिला के रख दिया है। कई साल पहले 1976 में भी एक विमान हादसा हुआ था। इस विमान हादसे में सुपरस्टार की जीन जाने से बच गई थी, लेकिन हीरोइन की मौत हो गई थी।
बॉलीवुड | Jun 14, 2025, 11:46 PM IST -
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद परिजन कैसे रिसीव करें शव? क्या-क्या करना होगा? यहां जानें पूरा प्रोसेस
अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने के बाद से कई लोगों की जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अभी तक शव तक नहीं मिल सके हैं। हालांकि डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में परिजन कैसे मृतक का शव प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें क्या-क्या करना होगा। आइये जानते हैं।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025, 09:14 PM IST -
Air India Plane Crash: डीएनए सैंपल के जरिए 16 शवों की हुई पहचान, परिवार वालों को सौंपी गई बॉडी
अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जा रही है। इस बीच 16 लोगों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए हो चुकी है, जिनके शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025, 06:00 PM IST -
Rajat Sharma's Blog | बोइंग का ब्लैक बॉक्स: इसी में छुपा है तबाही का राज़
जबसे प्लेन क्रैश हुआ है,सोशल मीडिया पर बहुत सारे एविएशन एक्सपर्ट पैदा हो गए हैं। कोई कह रहा है कि किसी ने प्लेन का सिस्टम हैक कर लिया होगा, किसी ने कहा कि सिस्टम को लॉक कर दिया गया होगा, कोई कह रहा है फ्यूल में किसी ने कुछ मिला दिया होगा। मुझे लगता है इन बेकार की बातों में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025, 05:58 PM IST -
अहमदाबाद विमान हादसा: सुमित शभरवाल से ट्रेनिंग लेने वाले पायलट का बयान, सुनिए क्या कहा
सुमित सभरवाल से ट्रेनिंग लेने वाले पायलट ने कहा कि वह बेहद धैर्यवान और अनुभवी पायलट थे। वह इस प्लेन को उड़ाने में काफी सहज महसूस करते थे। ऐसे में यह स्वीकार करना मुश्किल है कि उनसे गलती हुई है।
गुजरात | Jun 14, 2025, 05:41 PM IST -
Air India विमान हादसे की क्या हो सकती हैं संभावित वजहें? पूर्व एयर चीफ मार्शल ने कही ये बात
अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में 297 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे की संभावित वजहों पर खूब बातें हो रही हैं। इस बीच पूर्व एयर चीफ मार्शल अरुप साहा ने भी बयान दिया है।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025, 03:30 PM IST -
Ahmedabad Plane Crash: 'आखिर प्लेन कैसे हुआ क्रैश', जल्द होगा खुलासा-जानें क्या बोले मंत्री राम मोहन
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में डीजीसीए ने प्रेस कांफ्रेंस कर दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है। मंत्री नायडू किंजरापु ने बताया कि ब्लैक बॉक्स मिल गया है, जल्द ही हादसे की वजह सामने आ जाएगी।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025, 03:06 PM IST -
Ahmedabad Plane Crash: ‘मैं टाटा को 2 करोड़ रुपये दूंगी, मेरे पापा को वापस ले आओ’, बिलखती हुई बोली फाल्गुनी
अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में अपने पिता को गंवा चुकी फाल्गुनी डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि अगर टाटा ग्रुप मेरे पिता को वापस ला दे तो मैं उन्हें दो करोड़ रुपये दूंगी।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025, 03:07 PM IST -
पायलट सुमित सभरवाल को लेकर क्या बोले उनके दोस्त और पड़ोसी? अहमदाबाद प्लेन हादसे में गई है उनकी जान
अहमदबाद प्लेन हादसे में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। इनमें सभी क्रू मेंबर की जान चली गई। हादसे में कुल 241 लोगों की जान गई है। इसमें मुंबई के रहने वाले पायलट सुमित सभरवाल ने भी अपनी जान गंवा दी है।
महाराष्ट्र | Jun 14, 2025, 01:50 PM IST -
Explainer: ऑरेंज कलर का डिवाइस क्यों कहलाता है BLACK BOX, क्या है इसके अंदर, हादसे का कैसे सामने आएगा सच?
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर ये कैसे हुआ है? हादसे की वजह तलाशने के लिए भारत, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कुल 8 एजेंसियां काम कर रहीं हैं। ऐसे में विमान के मलबे से मिला BLACK BOX हादसे को लेकर अहम जानकारी देने वाला है।
Explainers | Jun 14, 2025, 02:53 PM IST -
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: कैसे हुआ हादसा? विमान को पहले उड़ा चुके पायलटों से भी होगी पूछताछ, जांच हुई तेज
जांच एजेंसियां ये जानना चाहती है कि पिछले 7-8 दिनों में भी दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कोई खराबी तो नहीं आई थी। क्रू मेंबर्स या पायलट्स ने ऐसी कोई खराबी नोटिस की थी क्या? इससे हादसे की जांच में काफी मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय | Jun 14, 2025, 01:03 PM IST -
Air India Plane Crash: मृतक नर्स पर केरल के सरकारी कर्मचारी ने किया आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 297 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी विमान में केरल की रंजीता भी सवार थीं, जिनकी मौत हो चुकी हैं। उनके खिलाफ एक सरकारी कर्मचारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में पुलिस ने सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय | Jun 13, 2025, 11:37 PM IST -
Air India Plane Crash के पीछे कहीं ये 6 वजहें तो नहीं? जानें किन परिस्थितियों में हो सकता है हादसा
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच अभी भी जारी है। हालांकि आइये एक नजर उन संभावित कारणों पर डालते हैं, जिनकी वजह से ऐसे विमान हादसे हो सकते हैं।
राष्ट्रीय | Jun 13, 2025, 11:31 PM IST