BUSINESS NEWS IN HINDI
-
Swiggy से ऑर्डर किए फ्रेंच फ्राई में निकला ‘फ्राई कॉक्रोच’ और Pepsi की बोतल में ‘अनजाना पदार्थ’? FSSAI पहुंचा मामला
दो अलग-अलग उपभोक्ताओं ने FSSAI से शिकायत की है, पहले उपभोक्ता ने फ्रेंच फ्राई में तला हुआ कॉक्रोच पाए जाने की शिकायत की है और दूसरे उपभोक्ता ने पेप्सी की बोतल में अनजाना पदार्थ मिलने की शिकायत की है
बिज़नेस | Apr 25, 2018, 02:26 PM IST -
विदेशों में फैली भारतीय मसालों की महक, अप्रैल से दिसंबर में 20% बढ़ा निर्यात
स्पाइसेज बोर्ड ऑफ इंडिया के मुताबिक अप्रैल से दिसंबर 2017 के दौरान देश से कुल 797145 टन मसालों का एक्सपोर्ट हुआ है जबकि वित्तवर्ष 2016-17 की समान अवधि में 663247 टन मसालों का निर्यात दर्ज किया गया था
बाजार | Apr 25, 2018, 11:26 AM IST -
बनने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी टावर कंपनी, भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर्स का होगा विलय
श की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल की टावर कंपनी भारती इंफ्राटेल का अन्य टावर कंपनी इंडस टावर्स के साथ विलय होने जा रहा है और इस विलय के बाद जो कंपनी बनने जा रही है वह चीन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी टावर कंपनी होगी।
बिज़नेस | Apr 25, 2018, 10:25 AM IST -
शेयर बाजार में नरमी के साथ शुरुआत, लेकिन भारती एयरटेल का शेयर 3 प्रतिशत बढ़ा
शेयर बाजार में मंगलवार की बढ़त के बाद आज बुधवार को नरमी के साथ शुरुआत हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कमजोरी के साथ खुले हैं।
बाजार | Apr 25, 2018, 10:13 AM IST -
हीरो की मोटरसाइकल्स और स्कूटर हुए महंगे, कंपनी ने की दाम बढ़ाने की घोषणा
हीरो मोटोकॉर्प ने तुरंत प्रभाव से अपनी मोटरसाइकल्स और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। मंगलवार को कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है
ऑटो | Apr 25, 2018, 09:46 AM IST -
गेहूं खरीद 200 लाख टन के पार, खरीद लक्ष्य 64 प्रतिशत हुआ पूरा
भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 205.17 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। इस साल पूरे सीजन के दौरान सरकार ने 320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।
बाजार | Apr 24, 2018, 04:20 PM IST -
पेट्रोल और डीजल और भड़केगी महंगाई की ‘आग’, कच्चा तेल हुआ 75 डॉलर के पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं जो नवंबर 2014 के बाद सबसे अधिक कीमत है। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत बढ़ेगी
बिज़नेस | Apr 24, 2018, 02:33 PM IST -
TCS के बाद रिलायंस ने की 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल होने की तैयारी
सोमवार को टाटा ग्रुप की कंपनी TCS 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल होने वाली भारत की पहली कंपनी बनी है और अब TCS के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री ने भी इस क्लब में शामिल होने की तैयारी कर ली है।
बाजार | Apr 24, 2018, 03:58 PM IST -
2654 करोड़ के बैंक घोटाले में ED ने 1122 करोड़ की संपत्ति जब्त की, 11 बैंकों को लगाया था ‘चूना’
2654 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है, प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले के आरोपियों की 1122 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
बिज़नेस | Apr 24, 2018, 12:05 PM IST -
सुंदर पिचाई के खाते में बुधवार को आएंगे 2525 करोड़ रुपए, ये है वजह
वेब सर्च इंजन गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई के लिए बुधवार का दिन बेहद खास होने वाला है। बुधवार को सुंदर पिचाई गूगल की तरफ से मिले 353939 शेयरों को कैश कराएंगे जिससे उनको लगभग 2525 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी
बिज़नेस | Apr 24, 2018, 11:23 AM IST -
सेंसेक्स 150 प्वाइंट बढ़कर 34600 के पार, लेकिन मेटल और आईटी शेयरों की खुब पिटाई
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 150 प्वाइंट की मजबूती के साथ 34600 के ऊपर कारोबार कर रहा है वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10605 के ऊपर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Apr 24, 2018, 10:17 AM IST -
फ्री ATM ट्रांजेक्शन पर लग सकता है शुल्क, आयकर विभाग ने बैंकों से इन फ्री सेवाओं पर मांगा टैक्स
अपने खातों में मिनिमम बैलेंस रखने वाले ग्राहकों को बैंक एक सीमा तक फ्री ATM ट्रांजेक्शन की सुविधा देते हैं और साथ में चेकबुक और डेबिट कार्ड भी फ्री में देते हैं।
बिज़नेस | Apr 24, 2018, 09:38 AM IST -
सेंसेक्स 35 प्वाइंट बढ़कर 34450 पर बंद, TCS का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से नीचे फिसला
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 35.19 प्वाइंट बढ़कर 34450.77 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 20.65 प्वाइंट बढ़कर 10584 के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार | Apr 23, 2018, 03:53 PM IST -
विदेशों से अपने देश सबसे ज्यादा डॉलर भेजते हैं भारतीय, चीन दूसरे नंबर पर
विदेश में बसे अपने देश के लोगों से धन प्राप्त करने में भारत शीर्ष स्थान पर कायम रहा है। विश्व बैंक ने सोमवार को कहा कि 2017 में विदेश में बसे भारतीयों ने अपने घर - परिवार के लोगों को 69 अरब डॉलर भेजे
बिज़नेस | Apr 23, 2018, 02:52 PM IST -
पेट्रोल-डीजल पर फिलहाल एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर विचार नहीं, जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से राहत मिलन की उम्मीद कम है, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर विचार नहीं कर रही है।
बिज़नेस | Apr 23, 2018, 08:40 PM IST -
TCS ने दिया शेयर बाजार को सहारा, सेंसेक्स 150 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी, निफ्टी 10600 के ऊपर
TCS के शेयर में आई तेजी की वजह से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में उठाव देखा जा रहा है। सेंसेक्स करीब 150 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त के साथ 34565 के ऊपर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी करीब 50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10615 के करीब ट्रेड हो रहा है
बाजार | Apr 23, 2018, 11:46 AM IST -
TCS ने रचा इतिहास, बनी 100 अरब डॉलर की पहली भारतीय कंपनी
टाटा ग्रुप और देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इतिहास रच दिया है, TCS देश की ऐसी पहली कंपनी बन गई है जिसकी मार्केट वेल्यू 100 अरब डॉलर यानि 6.6 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है।
बिज़नेस | Apr 23, 2018, 01:25 PM IST -
RBI ने बैंक खाते के साथ आधार जोड़ना बताया अनिवार्य, पिछले हफ्ते जारी हुआ है सर्कुलर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘ अपने ग्राहक को जानो (KYC) के संशोधित दिशानिर्देशों के तहत जैविक पहचान पत्र आधार को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है।
बिज़नेस | May 11, 2018, 04:10 PM IST -
नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे ‘भगोड़ों’ की संपत्ति जब्त करने का मिला अधिकार, राष्ट्रपति ने अध्यादेश मंजूर किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भगोड़े आर्थिक अपराधी अध्यादेश- 2018 को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे अब अधिकारियों को बैंकों के साथ धोखाधड़ी और जानबूझ कर ऋण न चुकाने जैसे आर्थिक अपराध कर देश से भागने वाले लोगों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई करने का अधिकार मिल गया है।
बिज़नेस | Apr 22, 2018, 06:08 PM IST -
नीरव मोदी को घेरने के लिए हांग कांग पहुंचा पंजाब नैशनल बैंक, वसूली के लिए दायर की याचिका
पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों ने कहा कि हांग कांग में अधिकारियों से संपर्क किया गया है और नीरव मोदी की कंपनियों के खिलाफ वसूली के आदेश के लिए याचिकाएं दायर की गयी हैं
बिज़नेस | Apr 22, 2018, 05:30 PM IST