GAZA STRIP
-
गाजा में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी की मौत से मातम, संयुक्त राष्ट्र ने भारत से मांगी माफी
गाजा में संयुक्त राष्ट्र के मिशन के लिए काम कर रहे भारतीय सेना के एक पूर्व कर्नल की पिछले दिनों इजरायली हमले में मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए भारत से माफी भी मांगी है। साथ ही अधिकारी की मौत पर गहरा शोक जताया है।
यूरोप | May 15, 2024, 02:32 PM IST -
गाजा के रफाह में भारतीय सेना के पूर्व जवान की मौत, UN के लिए काम कर रहे थे
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, गाजा के रफह शहर में हमले की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की मौत हो गई।
अन्य देश | May 14, 2024, 03:02 PM IST -
गाजा में गोलीबारी में फिलिस्तीनी प्रेग्नेंट महिला की हुई मौत, गर्भ से निकाली गई जिंदा बच्ची
राफा शहर में हुए इजरायली हमले में मारी गई फिलिस्तीनी महिला के गर्भ से जिंदा बच्ची को निकाला गया है। हमले में नवजात बच्ची की मां, पिता और बहन की मौत हो गई है।
एशिया | Apr 22, 2024, 09:07 AM IST -
गाजा युद्ध में मारे गए हमास लीडर इस्माइल हानिया के 3 बेटे, इजरायली सेना ने हवाई हमले में किया ढेर
हानिया ने फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, “दुश्मन बदले और कत्लेआम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और वह किसी मानक या कानून को कोई महत्व नहीं देता।” इस्माइल हानिया कतर में निर्वासन में रहते हैं, जहां अल-जजीरा का मुख्यालय है। हानिया ने कहा कि उसके 3 बेटों को इजरायल ने मार दिया है।
अन्य देश | Apr 11, 2024, 06:23 AM IST -
इजरायल को झटका! गाजा में सीजफायर को लेकर UN में प्रस्ताव पारित
गाजा में रमजान के दौरान सीजफायर से जुड़े प्रस्ताव के पक्ष में 15 में से 14 सदस्यों ने वोट किया। वहीं, अमेरिका मतदान में शामिल नहीं हुआ जिस कारण ये प्रस्ताव पास हो गया।
एशिया | Mar 26, 2024, 07:29 AM IST -
गाजा के सबसे बड़े हॉस्पिटल के पास भारी बमबारी, इजराइल हमले में 50 लड़ाकों के मारे जाने की खबर
गाजा पट्टी में इजराइली सेना लगातार हमले कर रही है। ताजा मामले में गाजा के सबसे बड़े अस्पताला के आसपास इजराइली सेना खतरनाक हमले कर रही है। इस हमले में हमास के 50 लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है।
एशिया | Mar 20, 2024, 10:46 AM IST -
गाजा में इजराइल ने शिफा अस्पताल पर बरसाए बम, ढही बिल्डिंग, आतंकियों की मौजूदगी का दावा
इजराइल और हमास में जंग जारी है। इसी बीच इजराइल ने गाजा में फिर बमबारी की है। इजराइल ने गाजा में अल शिफा अस्पताल पर बमबारी की है। इससे इमारत ढह गई। इजरादइल का दावा है कि अस्पताल में आतंकी छिपे हो सकते हैं।
एशिया | Mar 18, 2024, 11:31 AM IST -
गाजा की भीषण जंग के बीच फिलिस्तीन में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति, पहले थे प्रेसिडेंट के एडवाइजर
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने फलस्तीनी प्राधिकरण में सुधार के अमेरिकी दबाव के मद्देनजर लंबे समय से उनके आर्थिक सलाहकार रहे मोहम्मद मुस्तफा को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
एशिया | Mar 15, 2024, 12:50 PM IST -
गाजा में राहत सामग्री का इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइल की गोलीबारी, 20 लोगों की मौत, 155 घायल
गाजा में जंग की विभीषिका कम नहीं हुई है। ताजा घटनाक्रम में राहत सामग्री का इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइल की ओर से गोलाबारी में 20 लोगों की मौत हो गई है। 155 घायल हो गए। फिलिस्तीन ने इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।
एशिया | Mar 15, 2024, 08:22 AM IST -
क्या रुकेगी गाजा की जंग! रमजान में युद्ध विराम की कोशिश करेगा अमेरिका, बाइडेन ने दिया बधाई संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रमजान से पूर्व मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई संदेश दिया। इस दौरन गाजा में जंग के संबंध में उन्होंने कहा कि रमजान में 6 सप्ताह का युद्ध विराम हो, ऐसी कोशिश में अमेरिका लगा हुआ है।
अमेरिका | Mar 11, 2024, 10:54 AM IST -
अमेरिका ने गाजा के पास अस्थाई बंदरगाह बनाकर फिलिस्तीनियों के लिए भेजा मदद का जहाज, नेतन्याहू से ठनी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलिस्तीनी नागरिकों की मदद के लिए खाद्य और रशद सामग्री से युक्त जहाज गाजा भेजा है। यह जहाज मानवीय सहायताओं से भरा पड़ा है। गाजा में कुछ दिनों पहले मानवीय सहायता के इंतजार में खड़े लोगों की मौत हो जाने के बाद अमेरिका ने फिलिस्तीनियों की मानवीय मदद करने का यह फैसला किया था।
अमेरिका | Mar 10, 2024, 06:27 PM IST -
गाजा में हवाई मार्ग से सहायता पहुंचाने के दौरान बड़ा पैराशूट हादसा, 5 लोगों की मौत और 10 घायल
गाजा में युद्ध पीड़ित फिलिस्तीनी नागरिकों को खाद्य, रशद और दवाओं की आपूर्ति के लिए हवाई मार्ग से सहायता पहुंचाने का पहला प्रयास विफल हो गया है। हवाई मार्ग से मदद पहुंचाने के दौरान पैराशूट हवा में नहीं खुलने से 5 लोगों की मौत हो गई। इससे गाजा में हड़कंप मच गया है। अभी तक ये साफ नहीं हो सका कि मृतक किस देश के थे।
अन्य देश | Mar 09, 2024, 12:58 PM IST -
मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय के पिता का छलका दर्द, भारतीयों के लिए इजरायल में जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
भारतीय मूल के शख्स की इजराइल में हिजबुल्लाह के मिसाइल अटैक में मौत हो गई है। इस पर मृतक के पिता का दर्द छलका है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कई बातें बताई हैं।
एशिया | Mar 06, 2024, 03:06 PM IST -
'बंधकों का सौदा अभी भी हमारे हाथों में', गाजा में युद्धविराम की संभावनाओं पर जानिए और क्या बोले बाइडेन?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल और हमास की जंग पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंधकों का सौदा अभी भी हमारे हाथों में ह। युद्ध विराम की संभावनाओं जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने और क्या कहा?
एशिया | Mar 06, 2024, 07:20 AM IST -
राफाह में इजरायली हवाई हमले में मारे गए 10 और फिलिस्तीनी, अस्पताल के बाहर बरसे बम
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली सेना पर राफाह में 10 और फिलिस्तीनियों की हत्या का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तंबू में शरण लिए लोगों पर इजरायली सेना ने हवाई हमला कर दिया। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले आइडीएफ पर गुरुवार को 115 फिलिस्तीनियों की हत्या का भी आरोप लग चुका है।
अन्य देश | Mar 02, 2024, 06:43 PM IST -
जो बाइडेन का बड़ा दावा, इस एक शर्त पर गाजा में हमले करना रोक देगा इजरायल
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है कि अगले सप्ताह तक इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता लागू हो सकता है। इजराइल-हमास के बीच सीजफायर के समझौते को कई फेज में लागू किया जाएगा।
अमेरिका | Feb 27, 2024, 11:01 PM IST -
फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने की अपनी सरकार के इस्तीफे की घोषणा
फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने सोमवार को अपनी सरकार के इस्तीफे की घोषणा कर दी।
एशिया | Feb 26, 2024, 02:22 PM IST -
जंग खत्म होने के बाद कैसा होगा गाजा, इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पेश की अपनी योजना
इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा को लेकर एक योजना पेश की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जंग के खत्म होने के बाद गाजा कैसा होगा। किस तरह वहां पर शासन होगा।
एशिया | Feb 23, 2024, 04:17 PM IST -
इजरायली सेना ने फिर बरपाया गाजा पर कहर, हवाई में 18 लोगों की मौत
इजरायली सेना के भीषण हवाई हमले ने गाजा में फिर से कोहराम मचा दिया है। रात भर हुए भयानक मिसाइल हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से काफी लोगों की हालत गंभीर बनी है। इजरायल-हमास युद्ध को चार महीने होने को हैं। मगर जंग थम नहीं रही।
अन्य देश | Feb 18, 2024, 04:33 PM IST -
गाजा के रफा में इजराइली सैन्य अभियान को लेकर बाइडेन ने दी चेतावनी, नेतन्याहू से कही ये बात
इजराइल और हमास में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?
अमेरिका | Feb 16, 2024, 02:47 PM IST