ISRAEL HAMAS CONFLICT
-
गाजा के अस्पताल पर बड़े हमले के बीच इजराइल के दौरे पर बाइडेन, क्या रोक पाएंगे जंग, क्या होगी आगे की रणनीति?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल दौरे पर हैं। सवाल यह उठता है कि क्या उनके दौरे से इजराइल हमास जंग का क्या कोई समाधान निकलेगा? बाइडेन का यह दौरा मिडिल ईस्ट के लिए वर्तमान में क्यों अहम है? जानिए ऐसे ही कई सवालों के जवाब।
Explainers | Oct 18, 2023, 11:44 AM IST -
'इजराइल ने ही कराया गाजा अस्पताल पर हमला, झूठे हैं नेतन्याहू', और क्या बोले फिलिस्तीन के राजदूत, देखें Video
इजराइल हमास के हमले के बीच पहली बार फिलिस्तीन की ओर से कोई बड़ा बयान आया है। गाजा में एक अस्पताल में हमले से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। इस पर फिलिस्तीन के राजदूत ने कहा कि यह हमला इजराइल ने करवाया है। जानिए उन्होंने और क्या कहा?
एशिया | Oct 18, 2023, 01:07 PM IST -
जाएं तो जाएं कहां...गाजा शरणार्थियों को अपने देश में लेने से मुस्लिम देशों का इनकार, कौन बनेगा मददगार?
इजराइल ने इतनी भीषण गोलाबारी गाजा पट्टी पर की है कि लोग जिंदगी बचाने के लिए अब दूसरे देशों में जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आसपास के मुस्लिम देश जो हमास को सपोर्ट तो करते हैं, बोलते बहुत कुछ हैं, लेकिन इन शरणार्थियों को लेने से इनकार कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर।
एशिया | Oct 18, 2023, 08:47 AM IST -
गाजा में तबाही का मंजर, पसरा है मौत का मातम, मिस्र बॉर्डर पर रुकी मानवीय मदद, नर्क हो गई जिंदगी
गाजा में इजराइल के खौफनाक हमलों से तबाही का मंजर पसरा हुआ है। लोगों की जिंदगी नर्क के समान हो गई है। यहां भीषण हमलों की वजह से मिस्र बॉर्डर पर मानवीय सहायता भी रुक गई है। हालात बेहद खतरनाक हो गए हैं।
एशिया | Oct 18, 2023, 08:13 AM IST -
गाज़ा के हॉस्पिटल पर एयरस्ट्राइक, 500 लोगों की मौत का दावा, इजरायल ने हमले से किया इनकार
गाज़ा सिटी के एक हॉस्पिटल पर रॉकेट हमले में 500 लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है। जहां हमास ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है वहीं इजरायली सेना का दावा है कि उसने हॉस्पिटल को निशाना बनाकर बमबारी नहीं की है बल्कि इस्लामिक जिहाद की ओर से दागे गए रॉकेट हॉस्पिटल पर आ गिरे।
एशिया | Oct 18, 2023, 07:28 AM IST -
इजरायल ने गाजा पर बंद नहीं किए हमले तो चुप नहीं बैठेगा ईरान, विदेश मंत्री हुसैन अमीर की नेतन्याहू को खुली धमकी
गाजा पर इजरायल की भीषण बमबारी में सैकड़ों फिलिस्तीनी नागरिक भी मारे जा रहे हैं। ऐसे में ईरान ने एक बार फिर इजरायल को खुले तौर पर धमकाया है। ईरान के विदेश मंत्री हुसै अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि यदि इजरायल ने जल्द गाजा पर हमले नहीं रोके तो उसे इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ईरान अब चुप नहीं बैठेगा।
अन्य देश | Oct 18, 2023, 12:00 AM IST -
दक्षिणी गाजा में इजरायल ने बरसाया फौलादी बम, 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर
इजरायली सेना ने साफ ऐलान कर दिया है कि लेबनान की सीमा के पास जो भी आएगा वह मारा जाएगा। इजरायल गाजा के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में लगातार बमबारी कर रहा है। इसमें दर्जनों आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 10:07 PM IST -
इजरायली हमले में मारा गया हमास का सबसे टॉप कमांडर, मध्य गाजा में छुपा था कुख्यात चरमपंथी
इजरायली हमले में हमास आतंकियों का सबसे शीर्ष कमांडर भी मारा गया है। हमास की सैन्य साखा ने स्वयं अपने कमांडर के मारे जाने की पुष्टि की है। हमास की सैन्य शाखा के अनुसार उनका सबसे टॉप कमांडर अयमन नोफेल मध्य गाजा के शिविर में इजरायल के हवाई हमले में मार गिराया गया।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 08:32 PM IST -
तीसरे विश्वयुद्ध की ओर दुनिया, हमास के बाद इजरायल लेबनान में जंग की आशंका; IDF ने हिजबुल्ला के खात्मे का किया ड्रिल
गाजा पर लगातार इजरायली हमले के बाद ईरान और हिजबुल्ला की धमकियों ओर नेतन्याहू को अमेरिका के अनवरत सपोर्ट ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है। गाजा पर निर्दोष फिलिस्तीनियों की हत्या से इस्लामिक देशों में इजरायल के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा है। अब इजरायल और लेबनान में भी युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 06:30 PM IST -
गाजा में सड़क से गुजर रहे थे लोग, अचानक इजरायल ने कर दिया दैत्यकारी हवाई हमला...वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
गाजा पट्टी पर इजरायल लगातार घातक पलटवार कर रहा है। हमास के ज्यादातर टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं। इजरायली सेना गाजा में घुस चुकी है और हमास आतंकियों को चुन-चुन कर मार रही है। गाजा से अधिकांश लोग पलायन कर चुके हैं। बचे-खुचे लोग दहशत और मौत के साये में जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 05:38 PM IST -
इजरायली हमले में मारे गए 2 फिलिस्तीनी मासूम, जिगर के टुकड़ों को गले लगा बिलखती रही मां...वीडियो देख दहल जाएगा दिल
इजरायल हमास युद्ध की सबसे भयावह और रूह को कंपा देने वाली तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना में इजरायली बमबारी ने 2 मासूमों की जान ले ली है। अपने जिगर के टुकड़ों को मौत के आगोश में सोया देखकर मां-बाप का बुरा हाल है।
अन्य देश | Oct 17, 2023, 04:30 PM IST -
ब्लैकमेलिंग पर उतर आया हमास! जारी किया बंधक इजराइली लड़की का Video, जानिए क्या है मकसद?
हमास ने 7 अक्टूबर को तीन ओर से इजराइल पर जोरदार हमला किया था। कई लोगों को अपने साथ बंधक बनाकर भी ले गए थे। हमास ने ऐसी एक बंधक लड़की का वीडियो जारी किया है। जानें इस वीडियो में लड़की ने क्या कहा? हमास क्यों ये वीडियो जारी कर रहा है?
एशिया | Oct 17, 2023, 01:24 PM IST -
आतंकी संगठन हमास के साथ खुलकर खड़ा हुआ यह मुस्लिम देश, साथ निभाने की 'कसम' खाई
आतंकी संगठन हमास के ठिकानों पर गाजा पट्टी में इजराइल के हमले जारी हैं। इसी बीच एक बड़े मुस्लिम देश ने हमास को समर्थन देते हुए बड़ी बातें कही हैं। साथ ही कहा कि वे हमास का साथ निभाते रहेंगे।
एशिया | Oct 17, 2023, 11:31 AM IST -
हमास के हमले में मारे गए 6 ब्रिटिश नागरिक और 10 लापता, पीएम सुनक ने अचानक लंदन में किया यहूदी स्कूल का दौरा
हमास आतंकियों के हमले में अब 6 ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं। वहीं 10 नागरिक लापता हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल द्वारा जारी सूचना के बाद अपने सांसदों को यह जानकारी दी है। वहीं ब्रिटेन में यहूदी नागरिकों की सुरक्षा को लगातार पैदा हो गया है। सुनक ने यहूदी स्कूल का दौरा कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
यूरोप | Oct 16, 2023, 08:42 PM IST -
"ईरान और हिजबुल्ला हमारी परीक्षा न लें", हमास से भीषण जंग के बीच इजरायल के पीएम नेतन्याहू की ललकार
गाजा पट्टी पर इजरायल की भीषण बमबारी जारी है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बेहद आक्रोश में आ गए हैं। उन्होंने ईरान और हिजबुल्ला को ललकारते हुए कहा कि वह दोनों इजरायल की परीक्षा न लें। बता दें कि ईरान और हिजबुल्ला ने गाजा पर हमले नहीं रोकने पर इजरायल को भारी नुकसान उठाने की धमकी दी है।
अन्य देश | Oct 16, 2023, 08:13 PM IST -
फिलिस्तीनी राजदूत से मिले मणिशंकर अय्यर समेत कई विपक्षी नेता, कहा- हम आपके साथ खड़े हैं
इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध के बीच मणिशंकर अय्यर, सांसद दानिश अली समेत कई दलों के नेता सोमवार को फिलिस्तीनी राजदूत से मिलने पहुंचे। यहां नेताओं ने फिलिस्तीन को समर्थन देते हुए शांति की मांग की और इजरायल की कड़े शब्दों में निंदा की।
राजनीति | Oct 16, 2023, 07:50 PM IST -
गाजा पट्टी में हमास आतंकियों का सैन्य मुख्यालय तबाह, इजरायली सेना ने की जबरदस्त एयर स्ट्राइक
इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर बमबारी को और तेज कर दिया है। गड़गड़ाते लड़ाकू विमानों ने हमास आतंकियों के लांचिंग पैड और सैन्य ऑपरेशनल मुख्यालयों को तबाह करना शुरू कर दिया है। इजरायली वायुसेना के ताजा हमले में मारे गए हमास कमांडर अली काची का सैन्य मुख्यालय भी ध्वस्त कर दिया गया है।
अन्य देश | Oct 16, 2023, 04:57 PM IST -
इजरायल के प्रहार से आतंकियों का बचना हुआ मुश्किल, 199 लोगों को बंधक बना हमास ने खेला आखिरी दांव
इजरायल की सेना हमास आतंकियों का सफाया करने का खतरनाक अभियान चला चुकी है। उसके सैकड़ों टैंक गाजा के करीब हैं और ताबड़तोड़ आग के गोले बरसा रहे हैं। गाजा की गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर रही हैं। हमास के आतंकियों में इससे दहशत फैल गई है। लिहाजा उन्होंने बचे लोगों को बंधक बनाना शुरू कर दिया है।
अन्य देश | Oct 16, 2023, 03:53 PM IST -
इजराइली हमले में मारा गया हमास का एक और बड़ा कमांडर, इजराइल पर अटैक में था अहम रोल
इजराइली सेना गाजा पट्टी में छिपे बैठे हमास आतंकियों को टारगेट कर रही है। इजराइल ने हमास के एक और कमांडर मुएताज ईद को मार दिया है। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमास के बड़े हमले में इस कमांडर की अहम भूमिका थी।
एशिया | Oct 16, 2023, 01:43 PM IST -
'हम हमास को गाजा में घुसकर मारेंगे', जानिए कब्जे को लेकर क्या बड़ी बात बोले इजराइली राजदूत?
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा कि गाजा पट्टी पर कब्जा करने की हमारी कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि उन्होंने हमास के खात्मे को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि हमास को खत्म करने के लिए जो भी जरूरी होगा वह किया जाएगा।'
एशिया | Oct 16, 2023, 01:06 PM IST