ISRAEL HAMAS CONFLICT
-
इजराइल-हमास संघर्ष का अमेरिका में रिएक्शन, बुजुर्ग ने 6 साल के फिलिस्तीनी मूल के बच्चे को चाकुओं से गोदा
इजराइल हमास में संघर्ष के बीच अमेरिका में हेट क्राइम का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 71 साल के बुजुर्ग ने एक फिलिस्तीनी मूल के बच्चे को चाकुओं से गोदकर मार डाला है। वहीं उसकी मां को भी बुरी तरह चाकुओं से गोदकर जख्मी कर दिया।
अमेरिका | Oct 16, 2023, 12:12 PM IST -
हमास की कमर तोड़ने को तैयार इजराइल, गाजा बॉर्डर पहुंचे इजराइली रक्षा मंत्री, सैनिकों से की मुलाकात
हमास पर हमला करने वाले इजराइल ने अब आतंकी संगठन का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए कमर कस ली है। इजराइली रक्षा मंत्री गाजा बॉर्डर पहुंचे और सैनिकों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कहा कि हमास का जड़ से खात्मा करेंगे।
एशिया | Oct 16, 2023, 11:37 AM IST -
बॉडी में कैमरा बांधे हमास के आतंकी को इजराइली सैनिक ने कैसे किया ढेर, सामने आया Video, खड़े हो जाएंगे रोंगटे
इजराइल हमास की जंग के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देगा। वीडियो 7 अक्टूबर का है, जब हमास ने इजराइल पर हमला किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे घरों को आतंकियों ने खंगाला था। बॉडी पर कैमरा बांधकर आया आतंकी कैसे मरा, यह वीडियो हैरान करने वाला है।
एशिया | Oct 16, 2023, 10:36 AM IST -
गाजा पर हमले को लेकर अपने दोस्त इजराइल के खिलाफ ये क्या बोल गए जो बाइडेन? हमास के लिए कही ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल हमास संघर्ष में इजराइल का समर्थन किया है, लेकिन इजराइल को परोक्ष रूप से बड़ी चेतावनी भी दे डाली है। गाजा हमले को लेकर बाइडेन ने अपने दोस्त इजराइल को ये बड़ी नसीहत दे डाली है।
अमेरिका | Oct 16, 2023, 09:24 AM IST -
एक भारतीय ऐसा भी, इजराइल-हमास जंग के बीच खिला रहा सैकड़ों इजराइली सैनिकों को इंडियन फूड
एक भारतीय दुनियाभर में चर्चा का विषय है। इजराइल गाजा बॉर्डर पर यह भारतीय पिछले 10 वर्षों से रह रहा है। यह सैकड़ों इजराइली सैनिकों को भारतीय खाने की थाली परोसता है। इस शख्स का कहना है कि जंग के बीच दुख की घड़ी में हम भारतवंशी यहां इजराइली सैनिकों के साथ हैं।
एशिया | Oct 16, 2023, 07:59 AM IST -
इजराइल-हमास संघर्ष से चीन को लगा बड़ा झटका, जानिए कैसे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का टूटा सपना?
पश्चिम एशिया में मध्यस्थता की भूमिका निभाने के चीन के सपने को इजराइल हमास के ताजा संघर्ष से करारा झटका लगा है। चीन ने बड़ी उम्मीदें पाली थीं, लेकिन इस जंग ने उन उम्मीदों को तोड़ दिया है। अब खिसियाया चीन लीपापोती की बातें कर रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला?
एशिया | Oct 16, 2023, 07:28 AM IST -
गाजा के अस्पतालों में मारे जा सकते हैं हजारों मरीज! सिर्फ दो दिन का ईंधन बचा
गाजा पट्टी में इजराइल जोरदार प्रहार कर रहा है। जमीनी लड़ाई की कवायदों के बीच एयर स्ट्राइक जारी है। आलम यह है कि गाजा के अस्पतालों में हजारों मरीजों की जान का संकट गहरा गया है। सिर्फ दो दिन का ईंधन शेष रह गया है। आपूर्ति नहीं हुई तो हजारों मरीजों की मौत हो सकती है।
एशिया | Oct 16, 2023, 06:47 AM IST -
हमास हमले में भारतीय मूल की दो महिला सुरक्षा अधिकारियों की मौत, अधिकारिक सूत्रों ने की पुष्टि
हमास के आतंकी हमले में भारतीय मूल की दो इजरायली सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सूत्रों ने व समुदाय के लोगों ने की है। बता दें कि आतंकी हमले के वक्त दोनों सुरक्षा अधिकारी ड्यूटी पर तैनात थीं।
एशिया | Oct 15, 2023, 10:16 PM IST -
इजरायली एयरफोर्स ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला, गाजा पट्टी में IDF घुसने को तैयार
हमास के आतंकी ठिकानों पर इजरायली सेना हमला कर रही है और किसी भी वक्त गाजा पट्टी में घुस सकती है। इस बीच इजरायली वायुसेना ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है और लेबनान सीमा पर इजरायली सेना और हिजबुल्लाह के आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है।
एशिया | Oct 15, 2023, 09:39 PM IST -
पीएम ऋषि सुनक ने कहा- इजरायल में जो कुछ हुआ वह "भयावह और बर्बर" था, ब्रिटेन यहूदियों के साथ खड़ा है
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल पर हमास हमले के एक सप्ताह पूरे होने पर फिर घटना की कड़ी निंदा की है। सुनक ने कहा कि इजरायल में जो कुछ हुआ वह भयावह और बर्बर था। ब्रिटेन हमेशा इजरायल और यहूदियों के साथ है। हम हर तरह से मदद के लिए खड़े हैं।
यूरोप | Oct 15, 2023, 05:30 PM IST -
इजरायल को बाइडेन का तोहफा, हमास का सर्वनाश करने समुद्र में उतरा अमेरिका का दूसरा बाहुबली एयरक्रॉफ्ट कैरियर
गाजा पर इजरायल की हमला तेज होने और इस्लामिक राष्ट्रों द्वारा युद्ध को बढ़ाने की आशंका के बीच अमेरिका ने बेंजामिन नेतन्याहू की मदद के लिए अपना दूसरा एयरक्रॉफ्ट कैरियर भी समुद्र में भेज दिया है। यह परमाणु ऊर्जा संचालित विमान वाहक अटैकर युद्ध पोत है। यह दुश्मनों का सबसे बड़ा काल है।
अन्य देश | Oct 15, 2023, 04:35 PM IST -
एयर स्ट्राइक में मारा गया हमास का टॉप कमांडर, इजरायली एयरफोर्स ने जारी किया हमले का वीडियो
इजरायल के हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर ढेर कर दिया गया है। इजरायल की खुफिया एजेंसी ने पहले हमास के कमांडर के एक शहर में छुपे होने का पता लगाया। इसके बाद जबरदस्त एयर स्ट्राइक कर दी। इस हवाई हमले में कई अन्य आतंकी भी मारे गए हैं।
अन्य देश | Oct 15, 2023, 04:42 PM IST -
यही रात अंतिम यही रात भारी, गाजा में इजरायल का तांडव जारी; बाइडेन ने की नेतन्याहू और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से बात
इजरायल का आखिरी प्रण पूरा होने का वक्त नजदीक आ गया है। इजरायल टैंक, फाइटर जेट और फौजों ने गाजा पट्टी के पास अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। अब गाजा की तबाही का वक्त पूरा होने को है। गाजा के लाखों लोग इजरायल की चेतावनी के बाद पलायन कर चुके हैं, जो नहीं गए उनका मारा जाना तय है। ये रात गाजा के लिए आखिरी मानी जा रही।
अमेरिका | Oct 15, 2023, 01:06 PM IST -
इजरायल के पलटवार से हाहाकार, गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 2300 के पार
इजरायल लगातार गाजा पर कहर बरपा रहा है। इजरायली हमले में अब तक 2300 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है। यह आंकड़े खुद फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया है। मौतों का आंकड़ा से इससे और अधिक हो सकता है। इजरायल ने हमास के खात्म तक गाजा पर हमले जारी रखने का प्रण किया है।
अन्य देश | Oct 15, 2023, 12:24 PM IST -
इजरायल-गाजा युद्ध को लेकर नेतन्याहू के प्रण से मची खलबली, इस्लामिक देशों ने बुलाई आपात असाधारण बैठक
इजरायल द्वारा हमास के खात्मे और गाजा को मुक्त कराने के प्रण से इस्लामिक देशों में हड़कंप मच गया है। 57 देशों के इस्लामिक राष्ट्र समहूों ने इजरायल-गाजा विवाद पर असाधारण बैठक का तत्काल आह्वान किया है। गाजा खाली करने के लिए इजरायल ने लोगों को जो वक्त दिया था, वह अब लगभग पूरा होने को है। ऐसे में टेंशन बढ़ गई है।
अन्य देश | Oct 15, 2023, 11:53 AM IST -
इजरायल से भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था पहुंचा दिल्ली, लोगों ने कहा- "थैंक्यू माय इंडिया गवर्नमेंट"
इजरायल हमास युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन अजय लगातार जारी है। इस बीच इजरायल से 274 भारतीयों का जत्था नई दिल्ली पहुंच गया है। सभी को सरकार निःशुल्क भारत वापस ला रही है। नई दिल्ली पहुंचने के बाद लोगों ने सरकार को धन्यवाद किया है।
अन्य देश | Oct 15, 2023, 11:26 AM IST -
इजरायली राजदूत ने पाकिस्तान पर कसा तंज, कहा- वो अपनी जीत हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर पाए
भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले गए वनडे वर्ल्ड कप मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने ट्वीट करते हुए भारत को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर तंज भी कसा।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2023, 07:35 AM IST -
इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया बयान, बोले- हमास का खात्मा इस युद्ध का अंतिम लक्ष्य
इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हम अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत काम कर रहे हैं। हमास गाजा के नागरिकों को दक्षिण की तरफ जाने से रोक रहा है। हम गाजा पर आतंकवादी संगठन का कंट्रोल खत्म करना चाहते हैं।
एशिया | Oct 14, 2023, 11:35 PM IST -
असदुद्दीन ओवैसी ने इजरायल पर किया हमला, बोले- गाजा में हो रही नस्लकशी, जालिम हुकूमत बरसा रही बम
इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों और आतंकियों पर किए जा रहे हमलों पर असदुद्दीन ओवैसी ने बयान देते हुए कहा है कि इजरायली हुकूमत गाजा में नस्लकशी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस हमले में 10 लाख लोग बेघर हो गए हैं।
राष्ट्रीय | Oct 14, 2023, 10:38 PM IST -
इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर हुर्रियत नेता का बयान, बोले- बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की हो रही है हत्या
इजरायल ने हमास के आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने इस मामले को लेकर कहा है कि इस मामले का समाधान निकालना होगा, क्योंकि इस घटना में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं की हत्या की जा रही है।
जम्मू और कश्मीर | Oct 14, 2023, 08:01 PM IST