NAXALITE
-
जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाई बारूदी सुरंग, चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत
नक्सल प्रभावित बीजापुर में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। जब बच्चे तेंदूपत्ता एकत्र कर रहे थे तब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।
छत्तीसगढ़ | May 14, 2024, 02:01 PM IST -
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की टूट रही कमर, 14 नक्सली गिरफ्तार; इनमें से 11 के सिर पर था 41 लाख का इनाम
पकड़े गए नक्सली मिलिट्री कंपनी नंबर दो और एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय हैं। इनसे चार टिफीन बम, दो कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन की छड़ और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ | May 13, 2024, 07:34 PM IST -
दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया था बीते दिनों दौरा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए अमित शाह बीते दिनों छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। इस बीच अब दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।
छत्तीसगढ़ | Apr 29, 2024, 09:01 PM IST -
लोकसभा चुनाव से पहले लाल आतंक का सरेंडर, 1 इनामी सहित 26 नक्सलियों ने डाले हथियार; छोड़ा हिंसा का रास्ता
सरेंडर करने वाले 26 नक्सलियों में पांच महिलाएं और दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, तीनों की उम्र 17 साल है। पकड़े गए नक्सली बंद के दौरान सड़कें खोदने, पेड़ काटकर रास्त रोकने, नक्सली बैनर पोस्टर लगाकर इलाके में दहशत फैलाने का भी काम करते थे।
छत्तीसगढ़ | Apr 16, 2024, 09:41 AM IST -
छत्तीसगढ़ में नक्सली नेताओं का कूरियर गिरफ्तार, बरामद हुई चुनाव बहिष्कार सामग्री
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में माओवादी नेताओं के एक आदमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये शख्स माओवादी नेताओं के कूरियर के रूप में काम करता था।
छत्तीसगढ़ | Apr 11, 2024, 08:05 PM IST
-
नक्सली संगठन PLFI के सदस्य को NIA ने किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद
NIA ने नक्सली संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने झारखंड और असम में छापेमारी के बाद इस सदस्य को पकड़ा है।
राष्ट्रीय | Apr 11, 2024, 04:20 PM IST -
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, DRG का एक जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की गोलीबारी में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। इस हमले के बाद नक्सली भाग निकले। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।
छत्तीसगढ़ | Mar 25, 2024, 09:14 AM IST -
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो नक्सली एनकाउंटर में ढेर, आईडी विस्फोट में दो जवान किए थे घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीजापुर के पीडिया गांव में जंगल में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने गोलियां चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया गया।
छत्तीसगढ़ | Mar 23, 2024, 09:12 PM IST -
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुले चौंकाने वाले राज
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सली की पहचान पेका माडी पुंगती के रूप में हुई है। नक्सली कई आपराधिक वारदातों में सीधे तौर पर शामिल रहा है।
महाराष्ट्र | Mar 22, 2024, 11:53 AM IST -
यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, नक्सली गतिविधियों में शामिल पति-पत्नी को प्रयागराज में पकड़ा
उत्तर प्रदेश एटीएस ने अपने बयान में कहा है कि प्रयागराज में गिरफ्तार हुए पति-पत्नी ने साल 2017-2018 में बड़े इनामी नक्सली क्वांथन श्रीनिवासन को शरण दी थी।
उत्तर प्रदेश | Mar 06, 2024, 07:39 AM IST
-
चुनाव के दौरान हिंसा करना चाहते हैं नक्सली, कई क्षेत्र के युवाओं को किया जा रहा ब्रेनवाश; IG ने किया बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक, थाणे, गोंदिया, भंडारा, पुणे के शहरी क्षेत्र में युवाओं का ब्रेनवाश किया जा रहा है। महाराष्ट्र नक्सल ऑपरेशन के आईजी संदीप पाटिल ने बड़ा खुलासा किया है।
महाराष्ट्र | Feb 22, 2024, 06:21 PM IST -
नक्सलियों ने बीच बाजार गला रेतकर की शख्स की हत्या, जल जीवन मिशन के तहत कर रहा था काम
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक शख्स की हत्या कर दी। जब इकबाल गांव के साप्ताहिक बाजार में था, तब सशस्त्र नक्सलियों के एक ग्रुप ने उसे घेर लिया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ | Feb 15, 2024, 08:29 AM IST -
तेलंगाना में माओवादी जोड़े ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, दो-दो लाख रुपये इनाम था घोषित
छत्तीसगढ़ में नक्सली वारदातों में कथित रूप से शामिल एक माओवादी जोड़े ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
तेलंगाना | Feb 01, 2024, 10:12 PM IST -
छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ एनकाउंटर में 2 महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ एनकाउंटर के दौरान बड़ी सफलता मिली है। एनकाउंटर में 2 महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली मारा गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
छत्तीसगढ़ | Jan 20, 2024, 02:07 PM IST -
गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1.5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, थर-थर कांपते थे लोग
गढ़चिरौली पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह नक्सली पर हत्या और आगजनी जैसे जघन्य मामलों में शामिल था। वहीं पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत नक्सली को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र | Dec 10, 2023, 10:14 PM IST
-
नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, मोबाइल टावर को भी लगाई आग
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक उपसरपंच की हत्या कर दी। नक्सलियों ने उपसरपंच की जन अदालत के दौरान हत्या की। इसके बाद उन्होंने मोबाइल टावर में भी आग लगा दी।
छत्तीसगढ़ | Dec 01, 2023, 03:03 PM IST -
महाराष्ट्र: घर से उठाकर नक्सलियों ने पुलिस पटेल को उतारा मौत के घाट, धमकी भरा पर्चा छोड़ा
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने एक पुलिस पटेल की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस पटेल पर सरकार के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाया। वहीं नक्सलियों ने हत्या के बाद एक पर्चा भी छोड़ा है।
महाराष्ट्र | Nov 25, 2023, 10:20 AM IST -
सुरक्षाबलों की नाक में इस इनामी नक्सली दंपति ने किया था दम, अब कर दिया सरेंडर
राज्य के दो कुख्यात नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी हैं, और सुकमा जिले के कई घटनाओं में दोनों के हाथ हैं।
छत्तीसगढ़ | Aug 17, 2023, 04:19 PM IST -
नक्सलियों ने चाईबासा में लूटा विस्फोटकों का जखीरा, पर्चे छोड़कर दी धमकी, लिखा- वापस...
इन पर्चों से इलाके में दहशत है। जिन सड़कों में पर्चे हैं, वहां आवागमन लगभग ठप है। नक्सलियों ने बड़ाजामदा ओपी थाना क्षेत्र के परमबाल जोड़ी गांव के जंगल जाने वाले रास्ते पर एक लाल रंग का कपड़ा लपेटकर एक बॉक्स सड़क पर छोड़ दिया है।
राष्ट्रीय | Mar 31, 2023, 01:51 PM IST -
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 8 ट्रैक्टरों और 4 मशीनों में लगा दी आग; ग्रामीणों को बंधक भी बनाया
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि सड़क ठेकेदार ने निर्माण कार्य के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया था अन्यथा उसे सुरक्षा प्रदान की जाती। उन्होंने कहा कि नक्सली अक्सर बस्तर संभाग में सड़कों और अन्य विकास के कार्यों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
राष्ट्रीय | Mar 20, 2023, 01:42 PM IST