1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ एनकाउंटर में 2 महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ एनकाउंटर में 2 महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 20, 2024 02:03 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 02:07 pm IST

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ एनकाउंटर के दौरान बड़ी सफलता मिली है। एनकाउंटर में 2 महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली मारा गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

Naxalite- India TV Hindi
एनकाउंटर में नक्सली हुए ढेर Image Source : FILE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली की मौत हुई है। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है। तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने ये जानकारी दी है। 

कहां हुई मुठभेड़? 

ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बालम नेदरा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में हुई है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान जवानों कों ये सफलता मिली। इलाके में सघन गश्त और तलाशी अभियान जारी है।

हालही में मारा गया था 5 लाख का इनामी नक्सली

हालही में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां के जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली रतन कश्यप उर्फ सलाम को मार गिराया गया था। 

वह मिलेशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम को दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी।

पुलिस जवान की हत्या में शामिल था 

इस नक्सली ने साल 2020 में बस्तर जिले के मांरडूम थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद हुए थे। इतना ही नहीं, एक पुलिस जवान की हत्या में भी यह शामिल था, इसके खिलाफ दंतेवाड़ा जिले के कई थानों में हत्या और हत्या के प्रयास सहित अनेक मामले दर्ज थे।

ये भी पढ़ें: 

पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में किए दर्शन, हाथी से आशीर्वाद लिया और सुनी कंबा रामायण

दिल्ली: पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह को झटका, बढ़ी न्यायिक हिरासत 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।