1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1.5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, थर-थर कांपते थे लोग

गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1.5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, थर-थर कांपते थे लोग

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 10, 2023 09:23 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 10:14 pm IST

गढ़चिरौली पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह नक्सली पर हत्या और आगजनी जैसे जघन्य मामलों में शामिल था। वहीं पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत नक्सली को गिरफ्तार किया है।

डेढ़ लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
डेढ़ लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Image Source : INDIA TV

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में नक्सलियों ने हत्या जैसी जघन्य घटनाओं के अंजाम दिया हैं। वहीं अब गढ़चिरौली पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस कट्टर नक्सली का नाम अर्जुन सम्मा हिचमी है। पुलिस ने इस नक्सली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह 2021 से झारेवाडा और उसके आस-पास जन मिलिशिया के रूप में सक्रिय था। वह नक्सली आने वाले दिनों में पर्मिली दलम के सदस्य के रूप में शामिल होने की योजना बना रहा था। 

हत्या और आगजनी की घटना में था शामिल

आगे पुलिस ने बताया कि इस नक्सली ने दो आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। साथ ही हत्या की एक घटना को भी अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि साल 2022 और 2023 में इसने एक-एक घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यह नक्सली, कमांडो के विशेष अभियान दल के कर्मियों और पुलिस की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गट्टा नाले के पास घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एक टीम बनाकर एक ऑपरेशन के तहत इस नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस द्वारा नक्सली से काफी देर तक पूछताछ भी की गई। प्राथमिक पूछताछ में नक्सली ने बताया कि 23 नवंबर 2023 को माओवादियों द्वारा की गई हत्या में भी वह सीधे तौर पर शामिल था।

नक्सलियों ने घर से उठाकर की थी हत्या

बता दें कि नक्सलियों ने जिले की एतापल्ली तहसील के अति दुर्गम क्षेत्र में बसे टिटोला गांव में सुरजागढ़ लोहा खदान का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा था। इसमें नक्सलियों ने पुलिस पाटिल की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। यहां बता दें कि नक्सली रात के समय बंदूकधारी लेकर लालसू के घर पहुंचे और उसे घर से बाहर ले गए। इसके बाद नस्कलियों ने लालसू को सुरजागढ़ लोहा खदान का दलाल और पुलिस प्रशासन का मुखबीर समझ कर गोली मार दी थी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धर्मराव बाबा आतराम को भी धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने सरकार ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र: कसारा में रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, मचा हड़कंप

मुंबई से पैदल अयोध्या के लिए रवाना हुए 300 रामभक्त, सीएम एकनाथ शिंदे ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।