Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मशीन से नागरिकता चेक करने पर हंगामा! वायरल वीडियो में दिख रही रोशनी खातून ने बताई असली बात

मशीन से नागरिकता चेक करने पर हंगामा! वायरल वीडियो में दिख रही रोशनी खातून ने बताई असली बात

Reported By : Shoaib Raza Edited By : Vinay Trivedi Published : Jan 02, 2026 04:11 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 04:11 pm IST

गाजियाबाद पुलिस के मशीन से नागरिकता जांच करने के दावे वाले वायरल वीडियो ने हंगामा मचा दिया, लेकिन अब वीडियो में दिख रही रोशनी खातून ने पूरे केस की सच्चाई बताकर चौंका दिया है।

Ghaziabad viral video- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गाजियाबाद पुलिस के वायरल वीडियो पर हंगामा।

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में घुसपैठियों की पहचान का अभियान तेजी से चल रहा है। इस बीच, गाजियाबाद पुलिस की तरफ से मशीन लगाकर नागरिकता चेक करने का वीडियो वायरल का मामला सामने आया है। वीडियो में नजर आ रही रोशनी खातून ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि पुलिस उनके पास आई थी और उनसे आईडी मांगी थी, लेकिन पुलिस के पास कोई मशीन नहीं थी। रोशनी खातून ने कहा कि वह बिहार के रहने वाली हैं और वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं वह उनके जीजा है।

वायरल वीडियो पर रोशनी खातून का रिएक्शन

रोशनी खातून ने कहा कि पुलिस ने शुरू में थोड़ा डराकर पूछने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्हें लगा कि पुलिस ने मजाक में यह सब कहा। उनका पूरा परिवार गाजियाबाद की इसी झुग्गी में रहता है और वह बिहार के अररिया के रहने वाले हैं। रोशनी खातून ने यह भी कहा कि पुलिस के साथ गलत हो रहा है पुलिस को ज्यादा परेशान ना किया जाए। पुलिस का व्यवहार खराब नहीं था।

मशीन से नागरिकता चेक करने का मामला क्या है?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने रोशनी खातून के पास खड़े शख्स से उसका आइडेंटिफिकेशन कार्ड मांगा। उनसे पूछा कि आप कहां के रहने वाले हो। जब उसने बताया कि वो बिहार का रहने वाला है तो उसके बाद पुलिस अफसर ने कहा कि हमारे पास मशीन है। वो लगाकर चेक कर लेंगे कि कहां के रहने वाले हो।

वायरल वीडियो में नागरिकता कैसे चेक हुई?

इसके बाद पुलिस अधिकारी ने शख्स से मुड़ने के लिए कहा। फिर पुलिस उस शख्स से कहती है कि अरे! मशीन तो बांग्लादेश बता रही है। फिर वो शख्स खुद को सच्चा साबित करने के लिए बिहार का अपना पूरा पता बताने लगता है।

गाजियाबाद पुलिस के वीडियो पर हंगामा

ये वीडियो क्लिप बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गई और यूजर्स ने इसको लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। कोई मजाकिया अंदाज में इसको पुलिस का चमत्कार बताते हुए दिखा तो किसी ने वायरल वीडियो देखकर पुलिस की आलोचना की।

ये भी पढ़ें-

बेल्लारी में बवाल! बैनर लगाने के लिए आपस में भिड़े दो विधायकों के समर्थक, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग

बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement