1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली: 50 हजार का इनामी आरोपी जीतू STF के हत्थे चढ़ा, रेप केस में 5 साल से था फरार

रायबरेली: 50 हजार का इनामी आरोपी जीतू STF के हत्थे चढ़ा, रेप केस में 5 साल से था फरार

 Published : Jan 26, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Jan 26, 2026 06:12 pm IST

आरोपी जीतू की यह गिरफ्तारी यूपी में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अपराधों पर पुलिस की सख्ती और टीमवर्क का एक बड़ा उदाहरण है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार कोशिश की और आखिरकार आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

नाबालिग से दुष्कर्म...- India TV Hindi
नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PEXELS

रायबरेली: यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और थाना भदोखर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे गंभीर अपराधी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीतू उर्फ भैरम विश्वकर्मा पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मामला साल 2021 का है। 10 फरवरी 2021 को थाना भदोखर में एक नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि जीतू और उसके साथियों ने नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया। इस मामले में मुकदमा संख्या 30/2021 दर्ज है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 363, 366, 376-D, 346, 323 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) और POCSO एक्ट की धारा 5/6 लगाई गई हैं। मामले की जांच के दौरान एक अन्य आरोपी लाला विश्वकर्मा को 20 फरवरी 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जीतू उर्फ भैरम विश्वकर्मा (पुत्र नवल किशोर) फरार चल रहा था। फरारी के चलते पुलिस ने जीतू पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के ऑब्जर्वेशन और क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में थाना भदोखर पुलिस और STF कानपुर नगर की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 24 जनवरी 2026 की रात को थाना भदोखर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 25 जनवरी 2026 को आरोपी के खिलाफ थाना भदोखर में जरूरी विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का पूरा नाम और पता-

जीतू उर्फ भैरम विश्वकर्मा पुत्र नवल किशोर निवासी- देवी नगर बैथेल मिसन के पास अतर्रा रोड, थाना नरैनी जनपद बांदा

आरोपी जीतू का आपराधिक इतिहास-

मुकदमा संख्या 30/21 (मुख्य मामला- अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, POCSO, SC/ST एक्ट आदि)

मुकदमा संख्या 96/22 (धारा 174A भादंस - फरार होने के कारण)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।