1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मथुरा में बड़ा हादसा, बरसाना-गोवर्धन रोड पर कार और बाइक की टक्कर से 3 लोगों की मौत

यूपी: मथुरा में बड़ा हादसा, बरसाना-गोवर्धन रोड पर कार और बाइक की टक्कर से 3 लोगों की मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 31, 2024 06:58 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 07:10 am IST

यूपी के मथुरा में बरसाना थाना क्षेत्र में एक बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों की हालत खराब हो गई।

Mathura- India TV Hindi
यूपी के मथुरा में बड़ा हादसा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मथुरा: यूपी के मथुरा में बरसाना थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वैसे ही उनके घर में हड़कंप मच गया।

मथुरा के एसपी ने क्या कहा?

मथुरा के एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने कहा, 'बरसाना थाना क्षेत्र में बरसाना-गोवर्धन रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।'

कब हुआ हादसा?

ये हादसा मंगलवार का बताया जा रहा है। बाइक पर जो तीन लोग सवार थे, उनमें 2 भाई और एक बहनोई था। मृतकों की पहचान अभिषेक सैनी, अंकुर सैनी और सनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर भाग निकला।

ये भी पढ़ें: 

आज हेमंत सोरेन के गढ़ में पूछताछ करने जाएगी ED, बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती संभव

लोकसभा चुनाव से पहले संसद का आखिरी सेशन आज से, सीतारमण कल पेश करेंगी अंतरिम बजट; जानें पूरा शेड्यूल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।