1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के आवास से फर्जी युवक गिरफ्तार, दिल्ली BJP अध्यक्ष के नाम पर कर रहा था फ्रॉड

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के आवास से फर्जी युवक गिरफ्तार, दिल्ली BJP अध्यक्ष के नाम पर कर रहा था फ्रॉड

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 11, 2025 11:34 pm IST,  Updated : Dec 11, 2025 11:34 pm IST

यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के आवास से एक फर्जी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बता रहा था।

keshav prasad maurya residence fraud person- India TV Hindi
केशव प्रसाद मौर्य के आवास से फ्रॉड गिरफ्तार। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गुरुवार को एक चौंका देने वाली घटना सामने आ रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास से एक फर्जी युवक को गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, युवक दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नाम पर फ्रॉड कर रहा था। पुलिस ने फ्रॉड करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस चौंका देने वाली घटना के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास से पकड़े गए फर्जी युवक की पहचान नोएडा के रहने वाले दशरथ पाल के रूप में की गई है। फ्रॉड युवक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बनकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने के लिए पहुंचा था। घटना के सामने आने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

आरोपी के बारे में अब तक क्या पता लगा?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास से गिरफ्तार किए गए फर्जी युवक के बारे में बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि वह उत्तर प्रदेश के नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ समेत अनेकों स्थानों पर फ्रॉड कर चुका है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर स्थित सतर्कता टीम ने फ्रॉड को पकड़ा है। गौतम पल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें- ''EVM पर भरोसा नहीं तो इस्तीफा दें और बैलेट पेपर से लड़ें चुनाव'', केशव मौर्य का अखिलेश को चैलेंज

9 को उम्रकैद, 1 को फांसी की सजा..., बहराइच में हिंसा के दौरान हुई थी राम गोपाल मिश्रा की हत्या, अब कोर्ट ने दिया कड़ा फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।