1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Watch: बिहार के क्वारंटीन सेंटर में शख्स ने 'एक चतुर नार' गाने पर किया डांस, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Watch: बिहार के क्वारंटीन सेंटर में शख्स ने 'एक चतुर नार' गाने पर किया डांस, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 12:11 pm IST

कोरोना के प्रकोप के बीच भी जनता का हुनर सामने आ रहा है। इस बार क्वारंटीन सेंटर बने हैं इस हुनर के पारखी, जहां लोग अपना टैलेंट भी दिखा रहे हैं। साथ ही लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। 

एक शख्स ने क्वारंटीन सेंटर में किया डांस, वायरल हो रहा है वीडियो- India TV Hindi
एक शख्स ने क्वारंटीन सेंटर में किया डांस, वायरल हो रहा है वीडियो Image Source : YOUTUBE

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी से जूझ रहा है। इस संक्रमण की चपेट में आए लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि संदेह की श्रेणी में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। इस कोविड-19 के प्रकोप के बीच जनता का हुनर भी सामने आ रहा है, जिससे लोगों का मनोरंजन भी हो रहा है और इस मुश्किल हालात का सामना करने की उम्मीद भी। सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स क्वारंटीन सेंटर में बॉलीवुड फिल्म 'पड़ोसन' (19967) के हिट गाने 'एक चतुर नार' पर डांस कर वहां मौजूद लोगों का दिल बहला रहा है। 

इस वीडियो में शख्स देसी अवतार में नज़र आ रहा है। वो फुल एनर्जी और जबरदस्त हाव-भाव के साथ पुराने गाने पर डांस कर रहा है। लोगों का कहना है कि उसने महमूद की बहुत बढ़िया मिमिक्री की है। 

डांस खत्म होने के बाद क्वारंटीन सेंटर में मौजूद अन्य लोग खुशी से तालियां बजाने लगे। जाहिर सी बात है कि इस मुश्किल घड़ी में चेहरे पर मुस्कान लाना बहुत कठिन काम है। 

'एक चतुर नार' को आरडी बर्मन ने कंपोज किया था, जबकि किशोर कुमार, मन्ना डे और महमूद ने अपनी आवाज दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।