Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समंदर किनारे घर में हो रही थी पार्टी, वीडियो में दर्ज हो गया खौफनाक हादसा

समंदर किनारे घर में हो रही थी पार्टी, वीडियो में दर्ज हो गया खौफनाक हादसा

जहां छङ लोगों की लिमिट थी वहां तीस से ज्यादा लोग जश्न मनाने पहुंच गए। समुद्र किनारे हुए ये हादसा आपको चौंका देगा। 

Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published : May 13, 2021 01:27 pm IST, Updated : May 13, 2021 01:27 pm IST
bolcony video- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@MIKEROGERSTV bolcony video

वक्त के बारे में कहा जाता है कि कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। समय की शै बदलती रहती है। कभी रुदन में किलकारी गूंज उठती है तो कभी जश्न में हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक खौफनाक वाकया वीडियो में दर्ज हुआ जहां जश्न मना रहे लोग एकाएक समुद्र में जा गिरे। 

जी हां मालीबू के समुद्र तट पर बने घर में हुआ ये हादसा वीडियो में कैद हो गया और अब इसे लगातार देखा जा रहा है। वीडियो को माइक रोजर नामक एक पत्रकार ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। रोजर के अनुसार ये वीडियो मालीबू का है और यहां समुद्र किनारे बने घर में पार्टी चल रही थी। दर्जनों मेहमान बॉलकनी में खड़े होकर जश्न मना रहे थे कि एकाएक बॉलकनी भरभरा कर नीचे गिर गई। एक साथ कई लोगों के चिल्लाने की आवाज से वो जगह गूंज उठी।

बॉलकनी के ढहते ही बॉलकनी में खड़े सारे लोग समुद्र में जा गिरे। एक व्यक्ति पड़ोस की बॉलकनी को पकड कर लटका हुआ भी दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। ये तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो को देखकर एक बारगी तो आप भी खौफ में आ जाएंगे। कहा जा रहा है कि बॉलकनी में दरार आने के बाद वो इतने ज्यादा लोगों का भार सहन नहीं कर सकी और टूट कर पंद्रह फीट नीचे समुद्र की चट्टानों पर जा गिरी। इसके साथ ही वहां मौजूद लोग भी समुद्र की चट्टानों पर जा गिरे। कई लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई। 

उधर घर के मालिक का कहना है कि मकान कमजोर था..वो केवल कुछ लोगों के लिए ही ठीक है। जब इसे वीकेंड किराए पर लिया गया तो मकान मालिक ने कहा था कि छह से ज्यादा लोग घर में मत रहना। लेकिन मकान मालिक की बात को अनसुना करके मकान की बॉलकनी में तीस से ज्यादा लोग पार्टी कर रहे थे। 

समुद्र किनारे बने ये मकान अपनी समुद्र की तरफ मुंह करके बनाई गई  बॉलकनी यानी डेक के लिए ही किराए पर लिए जाते हैं। लेकिन ये टेंपरेरी तौर पर बनाए जाते हैं इसलिए कमजोर होते हैं औऱ कम ही लोगों के लिए सही रहते हैं। ऐसे में ज्यादा लोगो का वजन सहन नहीं कर पाने के कारण बॉलकनी ढह गई। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement