1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर पर हमला, 25-30 गुंडों ने किया अटैक; नारेबाजी भी की

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर पर हमला, 25-30 गुंडों ने किया अटैक; नारेबाजी भी की

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 04, 2026 09:27 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 09:57 pm IST

Humayun Kabir Attack News: हुमायूं कबीर पर 25-30 गुंडों ने कथित तौर पर हमला किया। उन्होंने बॉबी हकीम से जुड़े लोगों पर अटैक करने का आरोप लगाया है। इस खबर में जानें कि हुमायूं कबीर पर कब और कहां हमला हुआ।

TMC के पूर्व विधायक...- India TV Hindi
TMC के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर ने खुद पर हमला होने का आरोप लगाया है। Image Source : ANI

Attack On Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी के पूर्व विधायक और जन उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर पर कथित रूप से हमला हुआ है। उन्होंने 25-30 गुंडों पर हमले का आरोप लगाया है। हुमायूं कबीर वही हैं, जो हाल में ममता बनर्जी की पार्टी से अलग हुए हैं और मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी है। हुमायूं कबीर ने बताया कि वह शब-ए-बारात के दौरान एक दोस्त के घर में निमंत्रण पर गए थे। वहीं से लौटने के दौरान उनपर हमला किया गया। हमला करने वालों ने उनके खिलाफ 'BJP का गद्दार' के नारे भी लगाए।

हुमायूं कबीर पर 25-30 लोगों ने किया हमला

हुमायूं कबीर के मुताबिक, दोस्त के घर खाना खाने और लोगों से मिलने के बाद उन्हें कई लोगों की दुआएं मिलीं। फिर वार्ड नंबर 77 और 78 के बीच सड़क पर अचानक 25-30 गुंडों ने उन पर हमला कर दिया। ये लोग बॉबी हकीम से जुड़े हैं। उन्होंने गाड़ी पर हमला किया और 'BJP का गद्दार' के नारे लगाए। लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। उन्हें किसी से डर नहीं लगता है।

'BJP का गद्दार' कहे जाने पर हुमायूं कबीर का रिएक्शन

जब हुमायूं कबीर से पूछा गया कि आप तो बीजेपी में हैं नहीं तो आपको बीजेपी का गद्दार क्यों कहा गया, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या कर सकते हैं। वो लोग गुंडे हैं। गुंडे लोगों का काम गुंडागर्दी करना होता है और वे वही कर रहे हैं। मेरे पास सिक्योरिटी थी, उनसे जितनी हो सकती थी उन्होंने रक्षा की। मैं सिर्फ ऊपरवाले से डरता हूं। इंतकाल तो एक दिन होना ही है, जहां होगा वो देखा जाएगा।

बॉबी हकीम से जुड़े लोगों पर लगाए आरोप

उन्होंने आगे कहा कि बॉबी हकीम तो मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन ये लोग वही थे जो बॉबी हकीम का नाम लेकर सड़क पर गुंडागर्दी करते हैं। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें-

कौन हैं ममता को चुनौती देने वाले हुमांयू कबीर? क्या है उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह

हुमायूं कबीर का बड़ा बयान-BJP को 100 और TMC को 50 सीट भी नहीं जीतने दूंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।