1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता के अस्पताल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

कोलकाता के अस्पताल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 23, 2025 02:15 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 02:22 pm IST

पुलिस ने बताया कि बुधवार को कोलकाता के इंस्टिट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (SSKM) हॉस्पिटल के बाथरूम में एक एक्स-टेम्पररी स्टाफ मेंबर ने 15 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

लकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना कल ओपीडी में हुई बताई जा रही है। मरीज़ ने अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। भवानीपुर पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई और भवानीपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने कल देर रात उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमित मल्लिक के रूप में हुई है।

अस्पताल के पूर्व कर्मचारी निकला आरोपी

पीड़िता नाबालिग है और उसकी उम्र 15 साल है। आरोपी SSKM मेडिकल कॉलेज अस्पताल का पूर्व टेंपररी ग्रुप डी कर्मचारी था। फिलहाल NRS मेडिकल कालेज का कर्मचारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की यह घटना कल दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के बाथरूम में हुई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आरोपी अमित मलिक को इस अस्पताल से पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, उसके पास अस्पताल की एक पुरानी वर्दी थी। आरोपी उसी पुरानी वर्दी में एसएसकेएम अस्पताल आया था। इस मामले पर भवानीपुर थाने की पुलिस ने POCSO धारा में कैसे दर्ज कराया है।

पुलिस का सामने आया ये बयान

पुलिस ने बताया कि बुधवार को कोलकाता के इंस्टिट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (SSKM) हॉस्पिटल के बाथरूम में एक एक्स-टेम्पररी स्टाफ मेंबर ने 15 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि जब वह लड़की को ट्रॉमा केयर सेंटर में ले गया तो उसने हॉस्पिटल की जगह पर SSKM हॉस्पिटल की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। जबकि उसके माता-पिता OPD टिकट लेने गए थे। इसके बाद, वह उसे बाथरूम में ले गया। लड़की चिल्लाने लगी और जैसे ही लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी भाग गया। पुलिस ने उसे बुधवार देर रात धापा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर POSCO (प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअली ऑफेंडर्स) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा, “जांच चल रही है। हम CCTV फुटेज देखकर टाइमलाइन पता लगा रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि आरोपी इस हॉस्पिटल में क्यों आया था, जहां वह अब काम नहीं करता।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।