1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. गैस कटर से काट रहे थे ATM मशीन, तभी लग गई आग.. सारा कैश जलकर हुआ खाक

गैस कटर से काट रहे थे ATM मशीन, तभी लग गई आग.. सारा कैश जलकर हुआ खाक

 Published : Nov 08, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 01:22 pm IST

लुटेरों का एक गिरोह एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम में घुस गया और लुटेरों ने शटर बंद कर गैस कटर की मदद से मशीन को काटना शुरू कर दिया।

atm fire- India TV Hindi
आग लगने से एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में मंगलवार तड़के लुटेरों ने एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया और इस दौरान एटीएम में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि यह वारदात शहर के मातिगाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के शिव मंदिर में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब करीब ढाई बजे हुई।

जानिए पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि लुटेरों का एक गिरोह एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम में घुस गया और लुटेरों ने शटर बंद कर गैस कटर की मदद से मशीन (एटीएम) को काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस दौरान मशीन में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस बीच इलाके में गश्त कर रही एक पुलिस वैन वहां पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने लुटेरों को दबोचने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी झड़प हुई, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे।

जलकर खाक हुई ATM मशीन
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुछ देर बाद एटीएम में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह (एटीएम) जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि एटीएम में कितनी नकदी थी, आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच की जारी है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।