1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा के तट पर 'UFO' के साथ आए एलियंस ने मचाया हड़कंप! कार्गो जहाज के कैमरे में कैद हुआ पूरा VIDEO

कनाडा के तट पर 'UFO' के साथ आए एलियंस ने मचाया हड़कंप! कार्गो जहाज के कैमरे में कैद हुआ पूरा VIDEO

 Published : Nov 30, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 05:00 pm IST

कनाडा के तट पर जो हुआ है, उसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पहली बार एलियंस तथाकथित यूएफओ के साथ समुद्र तट पर उतरते हुए कार्गो जहाज के कैमरे में कैद हो गए हैं। इस घटना ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है।

कनाडा के तट पर वीडियो में कैद हुआ यूएफओ।- India TV Hindi
कनाडा के तट पर वीडियो में कैद हुआ यूएफओ। Image Source : X@WORLDNEWS_X_

 

ओटावा: अब तक आपने एलियंस और उसकी उड़न तश्तरी यानी "UFO" से जुड़े कई दावे सुने और पढ़े होंगे, लेकिन हम जो बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। कनाडा के तट पर पहली बार एलियंस अपने "UFO" के साथ समुद्र में उतरते दिखाई दिए। कनाडा में प्रशांत महासागर तट के पास एक कार्गो जहाज के क्रू मेंबर्स ने इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा और उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। 

 

कार्गो जहाज में रिकॉर्ड वीडियो ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप

कार्गो जहाज के कैमरे में रिकॉर्ड इस वीडियो ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। घटना 28 नवंबर की रात करीब 11:45 बजे की है, जब जापान से वैंकूवर जा रहे मालवाहक जहाज ‘एमएस पैसिफिक स्टार’ के ऑटोमैटिक सुरक्षा कैमरों ने आकाश में एक चमकदार, डिस्क-आकार का विशाल वस्तु रिकॉर्ड कर लिया, जो पानी से महज 50-60 मीटर की ऊंचाई पर तेज गति से उड़ता हुआ नजर आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह वस्तु पहले क्षितिज पर एक चमकीली रोशनी के रूप में प्रकट हुई, फिर अचानक तेजी से ऊपर उठी और 4-5 सेकंड में ही बादलों में गायब हो गई। 

समुद्र की सतह को छूता दिखा यूएफओ

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान एलियंस के यूएफओ जैसी दिख रही वस्तु से नीचे की ओर नीले-हरे रंग की किरणें निकल रही थीं, जो समुद्र की सतह को छू रही थीं। जहाज का रडार और जीपीएस सिस्टम भी कुछ पल के लिए खराब हो गया था। जहाज के कैप्टन रॉबर्ट मैकेंजी ने बताया, “हमने पहले सोचा कि कोई ड्रोन या सैन्य विमान है, लेकिन इसकी गति और आकार देखकर सब डर गए। 

 


दुनिया में मौजूदा किसी विमान से 100 गुना तेज थी गति

कार्गो के कैप्टन ने बताया कि इस यूएफओ की गति किसी भी ज्ञात विमान से सैकड़ों गुना तेज थी। हमारे क्रू के 18 सदस्यों ने इसे अपनी आंखों से देखा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनाडा की रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स और अमेरिकी नॉराड (NORAD) ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह वस्तु किसी भी मौजूदा मानव तकनीक से मेल नहीं खाती। कुछ विशेषज्ञ इसे ‘अज्ञात हवाई घटना’ (UAP) की श्रेणी में रख रहे हैं।

 

कनाडा के तट पर दिखा यूएफओ जैसा नजारा मानव निर्मित नहीं

वैज्ञानिकों का कहना है कि कनाडा के तट पर यूएफओ जैसी जिस वस्तु को देखा गया, उसकी तकनीकि मानव निर्मित किसी भी वस्तु से मेल नहीं खाती। ऐसे में यह ऐलियंस की हो सकती है। इस घटना के बाद कनाडा के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह मामला “राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर” है और पूरी रिपोर्ट कुछ दिनों में सार्वजनिक की जाएगी। 

 

यूएफओ के शोधकर्ताओं में हड़कंप

इस बीच, UFO शोधकर्ताओं का दावा है कि पिछले 6 महीनों में ब्रिटिश कोलंबिया तट पर ऐसी 12 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। फिलहाल दुनिया भर के लोग उस 47 सेकंड के वीडियो को बार-बार देखकर हैरान हैं, जिसमें आकाश में चमकती हुई वह रहस्यमयी डिस्क साफ-साफ नजर आ रही है। अब यह सवाल हर तरफ गूंज रहा है कि क्या वाकई एलियंस धरती पर आ चुके हैं? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश