1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको: सिनालोआ में यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 19 लोगों की मौत, कई घायल

मेक्सिको: सिनालोआ में यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 19 लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 31, 2024 07:30 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 07:31 am IST

मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी सिनालोआ में ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भीषण टक्कर होने से 19 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। ये हादसा मंगलवार को हुआ है।

Mexico- India TV Hindi
यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भीषण टक्कर Image Source : FILE

सिनालोआ: मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी सिनालोआ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भीषण टक्कर हुई है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई है और 18 घायल हुए हैं। ये हादसा मंगलवार को हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना एक तटीय राजमार्ग पर हुई जो समुद्र तट के सामने वाले शहरों माजातलान और लॉस मोचिस को जोड़ता है। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक रॉय नवरेटे ने कहा कि दुर्घटना बंदरगाह शहर माजातलान के पास एलोटा टाउनशिप में हुई। उन्होंने बताया कि बस में 37 लोग सवार थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद राजमार्ग यातायात रुक गया। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें हादसे की गंभीरता देखी जा सकती है। वाहन चारों तरफ से आग से लिपटे हुए थे और उनसे धुंआ निकल रहा था। आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ता घटनास्थल की ओर भाग रहे थे। घटना की गंभीरता के कारण सुरक्षा कारणों से राजमार्ग को बंद भी करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: 

यूपी: मथुरा में बड़ा हादसा, बरसाना-गोवर्धन रोड पर कार और बाइक की टक्कर से 3 लोगों की मौत

आज हेमंत सोरेन के गढ़ में पूछताछ करने जाएगी ED, बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती संभव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश