1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 01:28 pm IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की आलोचना करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह आक्रमण का पूर्वाभ्यास है। 

दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया - India TV Hindi
दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया  Image Source : AP

सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की आलोचना करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह आक्रमण का पूर्वाभ्यास है। उन्होंने साथ ही आगाह किया कि उत्तर कोरिया भी अपनी प्रतिरोधी क्षमता मजबूत करेगा। किम यो जोंग का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब दक्षिण कोरिया के मीडिया ने खबर दी है कि सहयोगी देश की सेना के साथ 16 से 26 अगस्त तक चलने वाले कंप्यूटर आधारित अभ्यास के पहले, मंगलवार को चार दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत की जाएगी। 

किम यो जोंग ने कहा कि उन्हें बयान जारी करने का अधिकार दिया गया है। इसका अर्थ है कि यह संदेश सीधे उनके भाई की तरफ से आया है। उन्होंने कहा कि लगातार किया जा रहा सैन्य अभ्यास जो बाइडन प्रशासन के उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता बहाल करने के उसके दिखावटी रुख को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका दक्षिण कोरिया से अपनी सेना और हथियारों को नहीं हटाएगा तब तक कोरियाई प्रायद्वीप में शांति कायम नहीं होगी। 

किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका की तरफ से सैन्य हमले के किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपनी क्षमता में वृद्धि जारी रखेगा। किसी भी सैन्य कार्रवाई से निपटने के लिए प्रतिरक्षा और मारक क्षमता मजबूत की जाएगी। उत्तर कोरिया के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में 28,000 सैनिकों को तैनात कर रखा है। अमेरिका ने इस महीने सैन्य अभ्यास के बारे में औपचारिक घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश