1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बाजार में हुए बम धमाके में एक की मौत, 12 लोग घायल

पाकिस्तान: बाजार में हुए बम धमाके में एक की मौत, 12 लोग घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 04:06 pm IST

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में भीड़ भरे बाजार में हुए एक शक्तिशाली बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। 

Pakistan Bomb Blast- India TV Hindi
पाकिस्तान: बाजार में हुए बम धमाके में एक की मौत, 12 लोग घायल Image Source : AP

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में भीड़ भरे बाजार में हुए एक शक्तिशाली बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। धमाका शुक्रवार देर रात पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के नजदीक कबाड़ी बाजार के कोला सेंटर में हुआ।

पुलिस प्रवक्ता साजिद-उल-हसन ने समाचार पत्र 'डॉन' को बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोटक सामग्री बिजली के खंभे में लगाई गई थी। धमाके में आसपास की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। आंतकवाद रोधी विभाग और सैन्यकर्मी घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच कर रहे हैं। किसी भी समूह ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश