1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबानी आतंकियों ने किया रॉकेट से हमला, 7 नागरिकों की मौत

तालिबानी आतंकियों ने किया रॉकेट से हमला, 7 नागरिकों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 03:05 pm IST

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा रॉकेट से एक वाहन पर किए गए हमले में दो महिलाओं व तीन बच्चों सहित सात अफगान नागरिकों की मौत हो गई।

Taliban militants attacked rocket killed 7 civilians- India TV Hindi
Taliban militants attacked rocket killed 7 civilians

काबुल: अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा रॉकेट से एक वाहन पर किए गए हमले में दो महिलाओं व तीन बच्चों सहित सात अफगान नागरिकों की मौत हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हमले में दो अन्य घायल भी हुए हैं। हमला रविवार को बाती कोट जिले के नबी खिल इलाके में रात 8.30 बजे के आसपास हुआ। (PTI प्रमुख इमरान खान पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार)

अधिकारी ने घायलों में से एक की हालत नाजुक होने की भी जानकारी दी। प्रांत के गवर्नर मोहम्मद गुलाब मंगल ने हमले की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र मिशन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2017 में संघर्ष संबंधी घटनाओं में 3,430 से ज्यादा नागरिक मारे गए और 7,000 से अधिक घायल हुए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश