1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Afghanistan News: महिला एंकर के समर्थन में उतरे पुरुष सहकर्मी, तालिबान के फरमान पर इस तरह दर्ज कर रहे विरोध

Afghanistan News: महिला एंकर के समर्थन में उतरे पुरुष सहकर्मी, तालिबान के फरमान पर इस तरह दर्ज कर रहे विरोध

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 25, 2022 04:30 pm IST,  Updated : May 25, 2022 04:33 pm IST

Afghanistan News: पुरुष सहकर्मियों ने अपनी महिला साथियों पर इस तरह की पाबंदी के विरोध में मास्क पहनकर न्यूज पढ़ना शुरू कर दिया है।

Afghanistan News- India TV Hindi
Afghanistan News Image Source : TWITTER

Highlights

  • महिला एंकर के समर्थन में आए पुरुष सहकर्मी
  • तालिबान के फरमान को लेकर दर्ज कर रहे विरोध
  • विरोध में मास्क पहनकर पढ़ रहे स्क्रीन पर न्यूज

Afghanistan News: अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज तालिबान ने बीते दिनों अफगान की महिला न्यूज एंकर और स्क्रीन पर आने वाली दूसरी महिलाओं को टीवी पर दिखते समय चेहरा ढकने का फरमान जारी किया था। इसे लेकर अब अफगानी महिला न्यूज एंकर के समर्थन में टेलीविजन में काम करने वाले उनके पुरुष साथी भी उतर आए हैं। पुरुष सहकर्मियों ने अपनी महिला साथियों पर इस तरह की पाबंदी के विरोध में मास्क पहनकर न्यूज पढ़ना शुरू कर दिया है।

टोलो न्यूज ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दिख रहा है कि पुरुष एंकर मास्क पहनकर स्क्रीन पर न्यूज पढ़ रहे हैं, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि तालिबान की ओर से महिला एंकर को चेहरा ढकने के लिए मजबूर करना मेल एंकर को नहीं भाई है। मेल एंकर ने खुद भी अपना चेहर कवर कर न्यूज पढ़ना शुरू कर दिया है।

अफगानिस्तान के पुरुष एंकर के इस तरह विरोध दर्ज करने पर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सराहा जा रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग #FreeHerFace हैशटैग के साथ मेल एंकर के मास्क लगाए तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल सत्ता पर काबिज होने के बाद से तालिबान ने अफगानी नागरिकों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। इनमें से ज्यादातर पाबंदियां महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर लगाम लगाने पर केंद्रित हैं, ताकि वे इस्लाम की शरिया क़ानूनी प्रणाली का अनुपालन कर सकें। इस महीने की शुरुआत में सद्गुण संवर्धन और बुराई की रोकथाम मंत्रालय ने महिलाओं को पूरे हिजाब और चेहरे को ढकने वाले नकाब पहनने का आदेश दिया था, जिसमें उनकी सिर्फ आंखें दिखें।

तालिबान की ओर से महिला एंकर के चेहरा ढकने के फरमान को पहले तो उन्होंने नजरअंजाद करने की कोशिश की थी, लेकिन बीते दिन रविवार को तालिबान शासकों ने इसका सख्ती से पालन करने के लिए मजबूर कर दिया। महिला साथियों पर इस तरह की पाबंदी के विरोध में अब पुरुष एंकर ने मास्क पहनकर न्यूज पढ़ना शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश