इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप की वजह से धरती कांपी है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई है। बता दें कि पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों से लगातार भूकंप की वजह से धरती कांप रही है। इसकी वजह से पाकिस्तान की जनता चिंतित है।
Related Stories
सोमवार को भी कांपी थी धरती
पाकिस्तान में सोमवार को भी भूकंप आया था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी। भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था।
शनिवार और रविवार को भी कांपी थी धरती
पाकिस्तान में शनिवार और रविवार को भी मध्यम 4.0 तीव्रता के भूकंप से धरती कांपी थी। पाकिस्तान में भूकंप के मामले इसलिए भी ज्यादा आते हैं क्योंकि ये भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, जहां कई बड़े भ्रंश स्थित हैं।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?
- 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
- 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
- 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
- 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
- 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
- 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
- 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
- 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
- 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा
भूकंप क्यों आते हैं?
टेक्टोनिक प्लेटों की गति की वजह से भूकंप आते हैं। यानी प्लेटों के किनारे (फॉल्ट लाइन्स) पर तनाव जमा होने से भूकंप महसूस होता है। इसके अलावा ज्वालामुखी गतिविधि भी इसके लिए जिम्मेदार है। ज्वालामुखी विस्फोट या मैग्मा की हलचल भी भूकंप का कारण बन सकती है। इसके अलावा मानवजनित गतिविधिया, जैसे खनन, जलाशयों में पानी का दबाव, या फ्रैकिंग जैसी गतिविधियां भी छोटे भूकंप पैदा कर सकती हैं।