1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जानें: Sputnik-5, Moderna और Pfizer में कौन होगी सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन

जानें: Sputnik-5, Moderna और Pfizer में कौन होगी सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 09:59 pm IST

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर टूटा हुआ है और अब हर किसी को वैक्सीन का इंतजार है। इसके साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि वैक्सीन के आने के बाद उसकी कीमत क्या होगी।

Sputnik Vaccine, Moderna Vaccine, Pfizer Vaccine, Sputnik V, Sputnik Vaccine Price- India TV Hindi
कोविड-19 से लड़ने के लिए बनाई गई रूस की स्पुतनिक-5 वैक्सीन की कीमत सरकार को फाइजर और मॉडर्ना से कम पड़ेगी। Image Source : AP

मॉस्को: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर टूटा हुआ है और अब हर किसी को वैक्सीन का इंतजार है। इसके साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि वैक्सीन के आने के बाद उसकी कीमत क्या होगी। हालांकि धीरे-धीरे कंपनियों ने वैक्सीन की अनुमानित कीमतें बतानी शुरू कर दी हैं, और अब यह देखना है कि इनमें से सबसे सस्ती और असरदार कौन होगी। दुनिया की पहली पंजीकृत वैक्सीन स्पुतनिक-5 के ट्विटर हैंडल पर रविवार को दावा किया गया है कि इसकी कीमत सरकार को फाइजर और मॉडर्ना से कम पड़ेगी। 

जानें, क्या होगी वैक्सीन की कीमत

स्पुतनिक-5 के ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन से काफी कम होगी। इस ट्वीट में कहा गया, 'फाइजर की घोषित कीमत प्रति खुराक की दर से 19.50 डॉलर (1446.17 रुपये) और मॉडर्ना की कीमत 25 से 37 डॉलर (1854.07-2744.02 रुपये) रखी गई है यानी एक इंसान के हिसाब से इनकी कीमत 39 डॉलर (2892.34 रुपये) और 50 से 74 डॉलर (3708.13-5488.04 रुपये) बैठेगी। हर इंसान को स्पुतनिक-5, फाइजर और मॉडर्ना के दो खुराक की जरूरत होगी। स्पुतनिक-5 की कीमत इनसे कहीं अधिक कम होगी।'

रूसी वैक्सीन की कीमत अगले हफ्ते सार्वजनिक होगी
रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के एक प्रवक्ता के हवाले से तास समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया, रूसी वैक्सीन की कीमत अगले हफ्ते सार्वजनिक की जाएगी। बड़े पैमाने पर नैदानिक परीक्षण से पहले जब स्पुतनिक-5 को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया गया, तो रूस अगस्त में कोविड-19 की वैक्सीन को नियामक स्वीकृति देने वाला यह पहला देश बन गया। इस वैक्सीन को गैमेलिया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) ने मिलकर विकसित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश