1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन को अस्पताल में बीमार बच्ची के पिता से झूठ बोलते पकड़ा गया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन को अस्पताल में बीमार बच्ची के पिता से झूठ बोलते पकड़ा गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 06:12 pm IST

 ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि बुधवार को अस्पताल में एक बीमार बच्ची के पिता से बहस के दौरान झूठ बोलने को लेकर वह शर्मिंदा नहीं हैं। बच्ची का क्रोधित पिता उनके समक्ष अपनी शिकायतें रख रहा था।

Boris Johnson- India TV Hindi
Boris Johnson

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि बुधवार को अस्पताल में एक बीमार बच्ची के पिता से बहस के दौरान झूठ बोलने को लेकर वह शर्मिंदा नहीं हैं। बच्ची का क्रोधित पिता उनके समक्ष अपनी शिकायतें रख रहा था। जॉनसन लंदन स्थित अस्पताल के दौरे पर थे। वहां पर अपनी बच्ची का इलाज कर रहे एक पिता ने जॉनसन को रोक लिया और स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट कटौती की शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि वह केवल मीडिया को दिखाने के लिए वहां आए हैं। 

उस दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री को यह कहते हुए सुना गया कि यहां कोई मीडिया नहीं है जबकि नजदीक ही मीडिया के लोग खड़े थे और पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहे थे। बच्ची के पिता ने कैमरों की ओर संकेत करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘आपका क्या मतलब है कि यहां कोई प्रेस नहीं है, ये लोग कौन हैं?’’ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा शुरू हो गया। कई लोगों ने जॉनसन की झूठ बोलने के लिए आलोचना की। 

बाद में जॉनसन ने ट्वीट कर कहा कि यह शर्मिंदगी पैदा करने वाली घटना नहीं है यह उनका काम है। वह समस्या बताने वाले व्यक्ति के शुक्रगुजार हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप उससे सहमत हैं या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश