1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील में कोरोना वायरस का कहर, संक्रमण के मामलों में दूसरे नंबर पर पहुंचा

ब्राजील में कोरोना वायरस का कहर, संक्रमण के मामलों में दूसरे नंबर पर पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2020 08:41 am IST,  Updated : May 23, 2020 08:41 am IST

ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के कुल 3,30,890 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यहां संक्रमण के मामले रूस से अधिक है, जो कि जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक विश्व में संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाला दूसरा देश है।

Brazil records 3,30,890 coronavirus cases; now only behind US in confirmed cases- India TV Hindi
Brazil records 3,30,890 coronavirus cases; now only behind US in confirmed cases Image Source : AP

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के कुल 3,30,890 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यहां संक्रमण के मामले रूस से अधिक है, जो कि जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक विश्व में संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाला दूसरा देश है। ब्राजील में बीते 24 घंटे में 1,001 संकमित मरीजों की मौत हुई जिससे कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 21,000 हो गई। इस लातिन अमेरिकी देश में संक्रमण का प्रकोप बहुत अधिक है। इस बीच यहां यह बहस चल रही है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी जाए या फिर और सख्त पाबंदियां लगाई जाए। रियो डी जेनेरियो के मेयर ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगले कुछ दिनों में गैर जरूरी सामान की दुकानों को धीरे-धीरे खोला जाए। ​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश