1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. COVID-19: FDA ने हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन के साइड-इफेक्‍ट्स को लेकर दी चेतावनी

COVID-19: FDA ने हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन के साइड-इफेक्‍ट्स को लेकर दी चेतावनी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2020 09:10 am IST,  Updated : Apr 25, 2020 09:10 am IST

हैन ने कहा कि हम स्वास्थ्य पेशेवरों को व्यक्तिगत मरीज के हिसाब से निर्णय लेने को प्रोत्साहित करते हैं। एफडीए इन संभावित जोखिमों की निगरानी और जांच करना जारी रखेगा और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर उन्हें सार्वजनिक रूप से बताएगा।

COVID-19: FDA warns against side effects of hydroxychloroquine- India TV Hindi
COVID-19: FDA warns against side effects of hydroxychloroquine

वाशिंगटन। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (एफडीए) ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवा हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन और क्‍लोरोक्‍वीन के ज्ञात साइड-इफेक्‍ट्स के बारे में एक सुरक्षा चेतावनी जारी की है। उल्‍लेखनीय है कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के उपचार में हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन के उपयोग की वकालत की है।

साइड-इफेक्‍ट्स में गंभीर और संभावित जानलेवा हार्ट रिदम समस्‍याएं शामिल हैं। एफडीए ने दवा सुरक्षा संचार में कहा है कि हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन को कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के उपचार के लिए केवल इमरजेंसी उपयोग के लिए देने की सिफारिश की जाती है।  

एफडीए ने कहा है कि इन जोखिमों के बारे में पहले ही ड्रग लेबल पर बताया गया है और अस्‍तपताल या क्‍लीनिकल परीक्षण के दौरान चिकित्‍सा पेशेवरों की देखरेख में इसका उपयोग मरीजों पर करने की सलाह दी गई है। एफडीए कमिश्‍नर स्‍टीफन एम हैन ने कहा कि हम समझते हैं कि स्‍वास्‍थ्‍य पेशेवर अपने मरीज के लिए प्रत्‍येक संभव उपचार का उपयोग करता है और हम यह सुनिश्चित करता चाहते हैं कि हम उन्‍हें बेहतर चिकित्‍सा निर्णय लेने में मदद के लिए उचित जानकारी उपलबध कराएंगे। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार के लिए इन दवाओं की सुरक्षा और प्रभाव को जानने के लिए अभी क्‍लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं, लेकिन इन दवाओं के ज्ञात दुष्‍प्रभावों पर भी हमें ध्‍यान देना चाहिए।

हैन ने कहा कि हम स्‍वास्‍थ्‍य पेशेवरों को व्‍यक्तिगत मरीज के हिसाब से निर्णय लेने को प्रोत्‍साहित करते हैं। एफडीए इन संभावित जोखिमों की निगरानी और जांच करना जारी रखेगा और अधिक जानकारी उपलब्‍ध होने पर उन्‍हें सार्वजनिक रूप से बताएगा।

एफडीए ने कहा है कि अबतक उसने कोविड-19 से संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन और क्‍लोरोक्‍वीन दवा के उपयोग के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति प्रदान की है। ये दवाएं एसएनएस द्वारा राज्‍यों को उपलब्‍ध कराई गई हैं, जहां डॉक्‍टरों से इनका उपयोग कोवडि-19 से संक्रमित किशोर और व्‍यस्‍क मरीजों पर तब उचित तरीके से करने की सिफारिश की गई है, जब वहां क्‍लीनिकल ट्रायल उपलब्‍ध या संभव न हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश