1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फ्लोरिडा में झील के ऊपर टकराए 2 विमान, हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

फ्लोरिडा में झील के ऊपर टकराए 2 विमान, हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 09, 2023 08:51 am IST,  Updated : Mar 09, 2023 08:51 am IST

बचावकर्मियों ने विमानों से चार शव निकाले। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय विमानन प्रशासन इस बात की जांच करेंगे कि दोनों विमानों के आपस में टकराने की वजह क्या थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में झील के ऊपर मंगलवार को दो विमान टकरा गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। शेरिफ के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पॉल्क काउंटी शेरिफ ग्रैडी जुड ने बताया कि विंटर हेवन स्थित लेक हार्टरिज के ऊपर यह हादसा हुआ, जहां एक पाइपर जे-3 क्यूब सीप्लेन और चेरोकी पाइपर 161 फिक्स्ड-विंग विमान मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास टकरा गए। 

बचावकर्मियों ने विमानों से चार शव निकाले

शेरिफ ने बताया कि कई बचाव कर्मियों के मुताबिक, जहां एक विमान लगभग 21 फीट (6.4 मीटर) पानी के नीचे डूब गया। वहीं, दूसरा आंशिक रूप से जलमग्न था। बचावकर्मियों ने विमानों से चार शव निकाले। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय विमानन प्रशासन इस बात की जांच करेंगे कि दोनों विमानों के आपस में टकराने की वजह क्या थी।

आसमान में दो प्लेन टकराकर पानी में समा गए

मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि झील के ऊपर आसमान में दो प्लेन आपस में टकराकर पानी में समा गए। एक प्लेन पानी में सात मीटर नीचे पहुंच गया, जबकि दूसरे की टेल पानी के ऊपर दिख रही थी। प्लेन जब आपस में टकराए तब जोरदार धमाका हुआ। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक शख्स का शव ही बरामद कर पाई। पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन तत्काल शुरू नहीं कराया जा सका।

ये भी पढ़ें-

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में दिखेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती की झलक, दोनों देशों के PM बताएंगे मैच का हाल

IND vs AUS 4th Test Live: अहमदाबाद के स्टेडियम पहुंचे PM मोदी, टॉस के समय भी रहेंगे मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश