Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 24 घंटे में ट्रांसफर हो जाएगा PF का पूरा पैसा, जानिए कैसे

24 घंटे में ट्रांसफर हो जाएगा PF का पूरा पैसा, जानिए कैसे

India TV Business Desk Published : Jul 15, 2015 12:11 pm IST, Updated : Jul 15, 2015 12:35 pm IST

नई दिल्ली: अगर आप रिटायर्मेंट के बाद घर खरीदना चाहते है और PF से पैसे निकालना जी का जंजाल लगता है तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। EPFO ने UAN धारकों के लिए

24 घंटे में ट्रांसफर हो...- India TV Hindi
24 घंटे में ट्रांसफर हो जाएगा PF का पूरा पैसा, जानिए कैसे

नई दिल्ली: अगर आप रिटायर्मेंट के बाद घर खरीदना चाहते है और PF से पैसे निकालना जी का जंजाल लगता है तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। EPFO ने UAN धारकों के लिए पैसे निकालने की प्रक्रिया और भी आसान कर दी है। अब अगर आपका PF UAN से जुड़ा होगा तो आप अपने PF से मात्र 24 घंटों से 48 घंटों में पैसे निकाल सकते है। ये काम नए संशोधन के साथ फॉर्म 11 के जरिए हो जाएगा। इससे पहले एक जगह से दूसरी जगह के लिए फॉर्म 13 भरा जाता था जिसमें 15 से 20 दिन लग जाते थे।

कैसे मिलेगा UAN

provident fund

UAN नंबर सभी कर्मचारियों को नियोक्ता की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। सामान्यत: कंपनी की ओर से कर्मचारियों को दी जाने वाली सैलरी स्लिप पर यह नंबर दर्ज होता है। यदि ऐसा नहीं है तो कोई भी कर्मचारी अपने नंबर के लिए कंपनी में अर्जी डाल सकता है। साथ ही UAN जनरेट होने की प्रक्रिया का स्टेटस पीएफ खाते संख्या के माध्यम से इस लिंक पर  https://uanmembers.epfoservices.in/check_uan_status.php पर क्लिक करके देखी जा सकती है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement