1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 7 माह की बच्ची के रोने से नींद में पड़ी खलल, हैवान पिता ने दीवार पर पटककर मार डाला

7 माह की बच्ची के रोने से नींद में पड़ी खलल, हैवान पिता ने दीवार पर पटककर मार डाला

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 29, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 05:33 pm IST

धारवाड़ जिले के यदवाड़ा गांव में एक बाप ने अपनी 7 महीने की मासूम बच्ची को हा दीवार पर पटककर मार दिया। मां की शिकायत पर मर्डर का केस दर्ज कर इस निर्दयी बाप को अरेस्ट कर लिया है।

7 माह के बच्ची की पिता ने ही की हत्या। - India TV Hindi
7 माह के बच्ची की पिता ने ही की हत्या। Image Source : INDIA TV

पिता और बच्चों का रिश्ता हमेशा ही प्रेम से भरा हुआ माना जाता है। हालांकि, कभी-कभी कुछ पिता हैवान का भी रूप ले लेते हैं। कर्नाटक के धारवाड़ से ऐसी ही दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। जिले के यदवाड़ा गांव में एक बाप ने अपनी 7 महीने की मासूम बच्ची को हा दीवार पर पटककर मार दिया। जानकारी के मुताबिक, उसने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि जब वो सो रहा था तब उसकी बच्ची रोने लगी जिसकी वजह से उसकी नींद में खलल पड़ गई। आइए जानते हैं इस रूह कंपा देने वाली खबर के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कर्नाटक के धाड़वाड़ जिले के यदवाड़ा गांव शंभू लिंगैया नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रहता है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आरोपी घर में आराम कर रहा था। इस दौरान उसकी 7 महीने की बच्ची अचानक से रोने लगी। बच्ची के रोने से आरोपी शंभू की नींद खुल गई और उसे गुस्सा आ गया। उसने इस 7 माह की मासूम को पैर से उठा या और दीवार पर मार दिया। 

हॉस्पिटल गए लेकिन...

दीवार पर पटके जाने से बच्ची के सर पर जबरदस्त चोट लगी थी। उसे जल्दी से धारवाड़ के किम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि, डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद इस बच्ची को बचाया नहीं जा सका और आज दोपहर में उसकी दुखद मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मर्डर का केस दर्ज कर इस निर्दयी बाप को अरेस्ट कर लिया है। 

ये भी पढे़ं- जंगल में पड़े बैग को पुलिस ने खोला तो उड़े होश, टुकड़ों में मिला गर्भवती महिला का शव


ड्रम के अंदर मिले महिला की लाश के टुकड़े, बदबू आने पर निकाले गए बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।