1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाकर 50 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाकर 50 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

 Reported By: Bhaskar Mishra,  Sanjay Sah Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 25, 2023 07:58 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 08:05 pm IST

अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, मिड डे मील में मिलने वाले सोया मिल्क को पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी। सभी को अस्पताल ले जाया गया।

Representative Image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

राजधानी दिल्ली के दुर्गा पार्क में स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल से डराने वाले खबर सामने आई है। यहां स्कूल में मिलने वाले मिड डे मिल को खाते ही 50 बच्चों की तबीयत अचानक से खराब हो गई। बच्चों की हालत खराब होते देख सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चों का इलाज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में किया जा रहा है। 

कैसे हुई तबीयत खराब?

अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील के सोया मिल्क को पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। देखते-देखते करीब 50 बच्चों की हालत खराब हो गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। 

अब कैसी है हालत?
सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से बच्चों की तबीयत खराब होने के मामले पर सरकार ने भी संज्ञान लिया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, अभी सभी बच्चों की हालत स्टेबल बनी हुई है। 

प्रोवाइडर को नोटिस 
दिल्ली सरकार ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल के मिड डे मिल प्रोवाइडर को शो कॉज नोटिस जारी किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि मामले में जिसकी भी गलती होगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में सभी मिड डे मिल प्रोवाइडर को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गयी है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की संशोधित याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार, अधिकारियों पर नियंत्रण के कानून को दी है चुनौती

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।