1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. क्वारन्टीन सेंटर जाने के डर से लोग नहीं करा रहे कोरोना टेस्ट, कहां से आएंगे 90000 बेड: राघव चड्ढा

क्वारन्टीन सेंटर जाने के डर से लोग नहीं करा रहे कोरोना टेस्ट, कहां से आएंगे 90000 बेड: राघव चड्ढा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2020 11:20 am IST,  Updated : Jun 20, 2020 11:20 am IST

राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे अनुमान के मुताबिक दिल्ली में 30 जून तक 15000 बिस्तरों की जरूरत होगी। लेकिन अब नए आदेशके बाद दिल्ली में 90000 बिस्तरों की जरूरत होगी।

Raghav Chaddha- India TV Hindi
Raghav Chaddha Image Source : FILE

दिल्ली में कोरोना संकट के बीच एलजी और आप सरकार के बीच एक बार फिर ठन गई है। ताजा विवाद एलजी के उस आदेश को लेकर है जिसमें उन्होंने दिल्ली में होम क्वारन्टीन की व्यवस्था खत्म करने को कहा था। एलजी के इस आदेश के बाद आप विधायक राघव चड्ढा ने कहा है कि अस्पतालों की खराब हालात को देखकर लोग पहले ही परेशान है। ऐसे में अनिवार्य रूप से क्वारन्टीन सेंटर जाने की अनिवार्यता के चलते लोग कोरोना टेस्ट ही नहीं कराएंगे। उन्होंने कहा कि जून के अंत तक दिल्ली में 90000 बिस्तरों की जरूरत होगी। लेकिन ये व्यवस्था कहां से होगी पता नहीं। 

बता दें कि दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने इस बारे में आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में हर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को पांच दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा। आदेश में कहा गया है कि हर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को पांच दिन के लिए अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा। इसके बाद ही किसी व्यक्ति को होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा। लेकिन अगर लक्षण हैं तो आगे उसी हिसाब से  क्वारंटाइन सेंटर या हॉस्पिटल में भेजा जाएगा।

एलजी के इस आदेश के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे अनुमान के मुताबिक दिल्ली में 30 जून तक 15000 बिस्तरों की जरूरत होगी। लेकिन अब नए आदेशके बाद दिल्ली में 90000 बिस्तरों की जरूरत होगी। हम ये बिस्तर का इंतजाम कहां से करेंगे। इस बात के लिए एलजी की ओर से कोई स्पष्टिकरण नहीं है। राघव ने कहा कि मेरी अपने क्षेत्र के कुछ लोगों से बात हुई है। आम लोगों से बात करने से ये ही पता चलता है कि क्वारन्टीन सेंटर जाने के डर से वे कोरोना टेस्ट करवाने से ही बच रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।