1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी

दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Dec 20, 2021 02:51 pm IST

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, “कैबिनेट ने आज प्रस्ताव को स्वीकृति दी और इस संबंध में विधेयक दिल्ली विधानसभा के अगले सत्र में लाया जाएगा।”

दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी - India TV Hindi
दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी  Image Source : PTI

Highlights

  • 12 वीं कक्षा के बाद चार साल का एकीकृत कोर्स कराया जाएगा
  • बीए और बीएड, बीएससी और बीएड, और बीकॉम और बीएड पाठ्यक्रम शामिल

नयी दिल्ली: दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना करने को सोमवार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में घोषणा की। विश्वविद्यालय 12 वीं कक्षा के बाद चार साल का एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें बीए और बीएड, बीएससी और बीएड, और बीकॉम और बीएड पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, “कैबिनेट ने आज प्रस्ताव को स्वीकृति दी और इस संबंध में विधेयक दिल्ली विधानसभा के अगले सत्र में लाया जाएगा।” पाठ्यक्रम पूरा करते वक्त, जो विश्वविद्यालय में नामांकित होंगे, उन्हें प्रशिक्षण कार्यों के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों से जोड़ा जाएगा।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।