SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती अभिया के माध्यम से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) में कांस्टेबल (जीडी), SSB में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों को भरा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट पर उम्मीदवारों को हर माह कितनी सैलरी मिलेगी। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इसी विवरण को जानेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत प्रतिमाह 21700 रुपये से 69100 तक सैलरी मिलेगी।
इस भर्ती अभियान के जरिए BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF में 25487 पदों(टेंटेटिव) को भरा जाएगा। इनमें-
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
ये भी पढ़ें-
CLAT 2026: आज इतने टाइम पर जारी होगी आंसर-की, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
संपादक की पसंद