1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. MP के 19 नगरीय निकायों के चुनाव के वोटों की ग‍िनती जारी, जानें किसके खाते में कितनी सीटें

MP के 19 नगरीय निकायों के चुनाव के वोटों की ग‍िनती जारी, जानें किसके खाते में कितनी सीटें

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 23, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 01:42 pm IST

मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का ये अंतिम निकाय चुनाव है, इसलिए इसके नतीजों पर सबकी नजर है। 19 नगरीय निकाय यानि 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए 20 जनवरी को वोटिंग हुई थी।

bjp congress- India TV Hindi
बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के झंडे Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: चुनावी साल में सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे मध्य प्रदेश के 5 जिले गुना, बड़वानी, धार, खंडवा और अनूपपुर के 19 नगरीय निकायों के लिए मतदान की मतगणना जारी है। दोपहर 12 बजे तक 12 निकायों के रिजल्ट आ गए हैं इनमें 9 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 4 नगर पालिका और 5 नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। कांग्रेस ने 3 नगर परिषद पर जीत हासिल कर ली है। अभी 7 निकायों में काउंटिंग जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ में काउंटिंग जारी है।

दरअसल, 19 नगरीय निकाय यानि 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए 20 जनवरी को वोटिंग हुई थी जिसमें 67 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का ये अंतिम निकाय चुनाव है, इसलिए इसके नतीजों पर सबकी नजर है।

ये भी पढ़ें-

गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़- विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में मतगणना हो रही है। इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खंडवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी मतगणना जारी है। बताया गया है कि इन नगरीय निकायों में 343 वार्ड और 720 मतदान केंद्र हैं। कुल 1144 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024