1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल में भर्ती 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, क्रिसमस पर सांता क्लाज से की ये कामना

अस्पताल में भर्ती 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, क्रिसमस पर सांता क्लाज से की ये कामना

 Written By: IANS
 Published : Dec 26, 2020 09:21 am IST,  Updated : Dec 26, 2020 09:21 am IST

राहुल ने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर और वर्तमान में अस्पताल से ली गई तस्वीरों को साझा किया, जहां वह अस्पताल में भर्ती हैं।

rahul roy wish on christmas 2020 from santa claus - India TV Hindi
'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय ने शेयर की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM: OFFICIALRAHULROY

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने क्रिसमस के दिन साझा किया कि वह संता से केवल यही इच्छा रखते हैं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाएं और अपने सामान्य जीवन में वापस आ जाएं। राहुल ने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर और वर्तमान में अस्पताल से ली गई तस्वीरों को साझा किया, जहां वह अस्पताल में भर्ती हैं। तस्वीर में अभिनेता संता क्लॉज की टोपी पहने हुए हैं और अपनी बहन पिया के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।

राहुल रॉय ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मेरी सभी फैंस को मैरी क्रिसमस। अस्पताल में अपनी मां, बहन पिया और भाई रोहित के साथ संता बना हुआ हूं। इस साल मैं संता से कामना करता हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं और शूट पर वापस चला जाऊं। और ये दुनिया भी सामान्य हो जाए। लव यू ऑल।"

hul Roy Health Update: राहुल रॉय ने बहन के बनाए योगिक लंच का उठाया लुत्फ

इससे पहले बीमार अभिनेता राहुल रॉय ने अपनी बहन पिया की ओर से अस्पताल में परोसे गए एक लंच के दौरान की तस्वीरें साझा की। अभिनेता फिलहाल मीरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर योगिक लंच प्लैटर की तस्वीरें साझा करते हुए, राहुल रॉय ने लिखा, "आज मेरी बहन प्रियंका रॉय पिया की ओर से योगिक लंच। मेरी रिकवरी के लिए सभी बेहतरीन खाद्य पदार्थ, फल और ड्राइ फ्रूट।"

नवंबर के अंत में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता को कथित रूप से आगामी फिल्म 'एलएसी : लाइव द बैटल इन कारगिल' के शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया।

Rahul Roy Health Update: राहुल रॉय मस्तिष्क और हृदय की एंजियोग्राफी कराएंगे

उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें 8 दिसंबर को मीरा रोड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनका स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी और अन्य उपचार चल रहा है।

राहुल राय को अपनी पहली फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात पहचान मिली थी। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन