1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर डेंगू ठीक होने के बाद शूट पर लौटीं, सपोर्ट के लिए फैंस को कहा थैंक्स

श्रद्धा कपूर डेंगू ठीक होने के बाद शूट पर लौटीं, सपोर्ट के लिए फैंस को कहा थैंक्स

 Published : Nov 19, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 03:35 pm IST

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से डेंगू से पीड़ित थीं। इसलिए वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब वह ठीक हो गई हैं और काम पर लौट गई हैं।

 Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से डेंगू से पीड़ित थीं। इसलिए वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर पा रही थीं, लेकिन अब वह ठीक हो गई हैं और काम पर लौट गई हैं। उन्होंने उन फिल्म की टीमों का उनकी स्थिति समझने और धैर्य रखने के लिए शुक्रिया अदा किया है जिनकी वह मौजूदा समय में शूटिंग कर रही हैं।

श्रद्धा ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा, "डेंगू से उबरने के बाद मैं शूट पर लौट आईं हूं। मैं केवल यह शेयर करना चाहती हूं कि मैं बहुत आभारी हूं। मेरा परिवार, प्रियजन मेरी ताकत रहे हैं जिन्होंने मुझे इस बीमारी से उबरने के लिए साथ और ताकत दी।"

श्रद्धा ने कहा कि वह इस दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हैं, जिसे जीवन के हर पल प्यार, देखभाल और सहानुभूति मिलती रहती है।

उन्होंने कहा, "मेरी स्थिति समझने और धैर्य रखने के लिए उन फिल्मों की टीमों का बहुत धन्यवाद जिनका मैं वर्तमान में हिस्सा हूं। प्यार और अंतहीन समर्थन देने के लिए मेरे शुभचिंतकों और प्रशंसकों का शुक्रिया।"

श्रद्धा पिछले महीने बैडमिंटन चैंपियन सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग के दौरान डेंगू से पीड़ित हो गईं थीं। श्रद्धा 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'छिछोरे' की भी शूटिंग कर रही हैं।

'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत और वरुण वर्मा हैं। फिल्म 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी।

Also Read:

दीपिका-रणवीर की शादी में मेहमानों को मिला एक खास तोहफा

जर्नलिस्ट पर भड़कीं प्रीति जिंटा, #MeToo मूवमेंट पर उनके इंटरव्यू को तोड़ मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप

जानिए रणवीर और दीपिका में से कौन है ज्यादा अमीर?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन