सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में सीबीआई फुल एक्शन में है। टीम क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज को साथ लेकर एक्टर के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। सीबीआई के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है।
इससे पहले सुशांत के कुक नीरज और सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ हो रही थी। दूसरी तरफ जांच के लिए एक टीम कूपर अस्पताल और दूसरी टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी।
कंगना सुशांत की दोस्त या प्रतिनिधि नहीं हैं: सुशांत के पिता के वकील
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त कुशल झवेरी ने एक्टर संग शेयर की पुरानी तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर एक्टर के बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंची थी। सीबीआई के साथ यहां सुशांत का दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठनी और कुक नीरज भी मौजूद था। मकसद था पूरे क्राइम सीन को री-कंस्ट्रक्ट करना। इसके लिए सीबीआई की टीम बाकायदा सुशांत के वजन के हिसाब की डमी लेकर पहुँची थी। फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के 6 लोग जो कि फिजिक्स और केमेस्ट्री डिवीज़न से थे वो भी एसआईटी के साथ सुशांत के फ्लैट पर पहुँची थी। फॉरेंसिक टीम ने सुशांत के कमरे के साथ-साथ पूरे घर की फ़ोटो खींची और वीडियोग्राफी की।
खास बात ये थी कि सीबीआई ने सुशांत के परिवार के कत्ल के आरोप के आधार पर उसके फ्लैट में सुराग तलाशे के लिए न सिर्फ डमी टेस्ट किया गया बल्कि नीरज और सिद्धार्थ पिठनी की मौजूदगी में सुशांत की लाश बरामद होने से पहले क्या-क्या हुआ, कौन-कौन कहाँ मौजूद था वो सब भी री-कंस्ट्रक्शन में शामिल किया।
सुशांत के फ्लैट की फोटोग्राफी की गई।
सुशांत के कमरे और घर के हर कोने और गेट-खिड़कियों और कमरे में रखे सामान से एक बार फिर फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट्स जुटाए।
सिद्धार्थ पिठनी और नीरज की मौजूदगी में डमी को पंखे से लटकाया गया। सिद्धार्थ और नीरज के बयानों को वेरीफाई करने के लिए कैसे उस दिन बॉडी नीचे उतारी गई, कैसे कुर्ते को काटा गया, किसने काटा, इस सब प्रोसेस में कितना टाइम लगा ये भी नोट किया गया। फ़ोन कॉल के बाद और पुलिस के आने तक कौन-कौन कहाँ था और किस-किस ने क्या किया ये भी री-कंस्ट्रक्शन का हिस्सा था।
डमी बॉडी को पंखे से लटकाया गया और पिठनी, नीरज की मदद से समझा गया कि उन्होंने बॉडी को कैसे और किन हालात में लटके हुए देखा था।
डमी को पंखे से नीरज और सिद्धार्थ की मदद से उतार गया जैसे उन्होंने अपने बयान में लिखवाया था कि उस दिन किस तरह इन्होंने बॉडी को नीचे उतारा था।
पुलिस के आने पर डेडबॉडी कहाँ रखी थी, किन हालात में थी, कैसे बॉडी को बैग में रखकर नीचे लाया गया, ये भी री-कंस्ट्रक्शन में शामिल किया गया था।
SIT ने सुशांत के फ्लैट की छत पर भी फोटोग्राफी की, फ्लैट की सभी एग्जिट और एंट्री पॉइंट की संभावनाओं को समझने की कोशिश की। यानी किसी बाहरी शख्स के घर मे चोरी-छिपे आने की संभावनाओं को समझने की कोशिश हुई।
सुशांत के पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए जिसमे एक महिला ने बताया कि 13 जून को सुशांत के घर पर कोई पार्टी नहीं हुई थी, देर शाम ही सारी लाइट्स स्विच ऑफ हो चुकी थीं।
बिल्डिंग के गेट पर रखे गेस्ट रजिस्टर को चेक किया गया, जानने की कोशिश की गई कि घटना वाले दिन से पिछले 24 घंटे में कौन-कौन बिल्डिंग में आया और गया। रजिस्टर की कॉपी भी ली गयी।
री-कंस्ट्रक्शन के दौरान बांद्रा पुलिस के उन जांच अधिकारी और पुलिस टीम को भी सीबीआई ने मौके पर बुलाया जो 14 जून को कॉल मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। उनसे पूछा गया कि जब वो कॉल मिलने के बाद मौके पर पहुँचे तो फ्लैट के अंदर और सुशांत के कमरे में किस तरह का माहौल था, कौन-कौन कहाँ मौजूद था, डेडबॉडी किन हालात और कहां पड़ी थी? पहली नजर में पुलिस ने इसे खुदकुशी क्यों मान लिया? इसका जवाब भी ऑन स्पॉट री-कंस्ट्रक्शन के दौरान मुम्बई पुलिस टीम के दर्ज किए गए।
सोसाइटी के गार्ड के बयान भी दर्ज किए गए।
करीब साढ़े 5 घंटे की तफ्तीश के बाद शाम पौने 8 बजे सीबीआई के फॉरेंसिक टीम और SIT मौके से निकल गयी।
(रिपोर्ट-अभय पाराशर)
सीबीआई टीम सुशांत के बांद्रा वाले घर पर क्राइम सीन रिक्रिएट कर रही है। 5 अधिकारी टॉप टेरिस पर खड़े होकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे है अगल बगल की बिल्डिंग और तीन बंगलो का।
अगल बगल की बिल्डिंगों और बंगलो में कहा कहा सीसीटीवी है उसे चेक किया गया । सुशांत के कमरे से अगर कोई बाहर भागना चाहे तो कैसे भाग सकता है।मुख्य सड़क से गेट और गेट से सुशांत की बिल्डिंग की दूरी नापी गई। सुशांत की लिफ्ट और उनके दरवाजे की दूरी नापी गई। सुशांत के दोनों फ्लोर,4 कमरे,2 हॉल ,किचन,और टेरेस जो करीब 1000 फ़ीट है उसकी पूरी डिटेल नापी गई।
सुशांत के कमरे की छत से फ्लोर, छत से बेड, पंखे से बेड, जमीन से बेड की दूरी इंची टेप के जरिये नापी जा रही है। गड्ढे की मोटाई और कमरे के अंदर की तीन खिड़कियां,ऐसी सबको पंचनामा में फोरेंसिक टीम लिख रही है।सुशांत ने कब क्या खाया,कब क्या पिया,13 जून की शाम से लेकर 14 जून की दोहपर तक कि पूरी डिटेलिंग नीरज और सिद्धार्थ से ली जा रही है। सुशांत का दरवाजा पहले किसने खटखटाया,फिर दूसरा कौन आया,चाबीवाले को किसने कब बुलाया,चाबीवाले को आने में कितना समय लगा,तब तक कमरे के बाहर तुम लोगो ने क्या किया,किस किस को कॉल किया जबकि डिटेलिंग ली जा रही है।
(रिपोर्ट-जेपी सिंह)
सीबीआई के सुशांत के घर पहुंचते ही मुंबई पुलिस भी वहां पहुंच गई है।
सीबीआई की टीम क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंच गई है। उनके साथ सिद्धार्थ पिठानी और नीरज भी मौजूद हैं।
सुशांत केस में सीबीआई जांच को लेकर अभिनेता शेखर सुमन ने कहा- सीबीआई पूरी ताकत से कार्रवाई में जुट गई है और तेज गति से आगे बढ़ रही है। इस तरह से जांच होनी चाहिए। ईश्वर उन्हें जितनी जल्दी हो सके सच्चाई की तह तक जाने के लिए शक्ति और दृष्टि दें।
सीबीआई की एक टीम एक बार फिर से बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।
सिद्धार्थ पिठानी DRDO गेस्ट हाउस पहुंच गया है। वहीं, खुद को सुशांत का करीबी दोस्त बताने वाले संदीप सिंह से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो थम्स अप दिखाते नज़र आ रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कुक नीरज से सीबीआई पूछताछ कर रही है। आज सिद्धार्थ पिठानी और दिपेश सावंत से भी सवाल जवाब किए जा सकते हैं। यह दोनों भी उस वक्त फ्लैट में मौजूद थे, जब सुशांत की मौत हुई थी।
(संदीप चौधरी)
CBI की एक टीम अब कूपर अस्पताल पहुंची है। यहीं पर सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था।
(संदीप चौधरी)
फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम सांताक्रूज स्थित गेस्टहाउस पहुंचीं, जहां सीबीआई की टीम ठहरी हुई है।
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम नीरज को सांताक्रूज (जहां वे ठहरे हुए हैं) पूछताछ के लिए लाई है। नीरज सुशांत का कुक था। बता दें कि नीरज से कल भी पूछताछ हुई थी।
सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के गले पर जख्म के गहरे निशान थे। गले पर 33 सेंटीमीटर का निशान था। ठुड्डी से 8 सेंटीमीटर नीचे रस्सी का निशान। गले की बाएं तरफ से साढ़े 3 सेंटीमीटर और दाहिनी तरफ 1.5 सेंटीमीटर का निशान मिला है।
फिल्ममेकर सुरजीत सिंह राठौड़ ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कहा- मैं 15 जून को कूपर अस्पताल गया था। हम वहां गए थे, जहां सुशांत का पार्थिव शरीर रखा गया था। मेरे अलावा वहां पुलिस और मीडिया कर्मी मौजूद थे। कुछ देर बाद रिया चक्रवर्ती, उनकी मां और भाई शौविक वहां आते हैं। मैं रिया को लेकर अंदर गया था, जहां सुशांत का शव रखा हुआ था। मैंने जैसे ही सुशांत के चेहरे से कपड़ा हटाया तो रिया ने उसके सीने पर हाथ रखकर कहा- सॉरी बाबू। रिया की मां और भाई भी अंदर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया।
सुरजीत ने उस ट्वीट पर भी सफाई दी, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती के लिए इमोशनल बात लिखी थी। इस पर सुरजीत ने कहा- मुझे धीरे धीरे लगा कि रिया गलत है। मैं गलत का साथ नहीं दूंगा। अब मेरा नजरिया बदल गया है। बता दें कि सुरजीत ने 16 जुलाई को एक ट्वीट किया था और लिखा कि मुझे याद है जब एक महीने पहले मैं रिया को अपने साथ सुशांत की अर्थी के पास लेकर गया था, वो पल मुझे पता है कि उसकी क्या हालत थी।
एक चश्मदीद सुरजीत सिंह राठौड़ ने चैनल पर ये दावा किया है कि सुशांत की मौत के बाद जब उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल लाया गया था तो रिया चक्रवर्ती वहां आई थीं। सुशांत की डेडबॉडी देखने के बाद उन्होंने कहा था- सॉरी बाबू। सुरजीत ने ये भी बताया कि रिया की मां और भाई शौविक भी मॉर्चरी के अंदर जाकर सुशांत को आखिरी बार देखना चाहते थे, लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
सीबीआई की टीम सांताक्रूज स्थित गेस्ट हाउस पर वापस लौट आई है। सीबीआई की टीम यहीं पर ठहरी है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शनिवार को आयोजित की जाने वाली ग्लोबल प्रेयर मीट में प्रशंसकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्वेता ने ट्वीट कर कहा, "एचटीटीपीएस://प्रेफॉरसुशांत डॉट कॉम में पंजीकरण के लिए खुद को सहज महसूस करें। गायत्री मंत्र शुद्धिकरण में मददगार है। नकारात्मकता को दूर भगाने के लिए आइए प्रार्थना करते हैं। ईश्वर हमें सच के लिए लड़ने हेतु साहस का आशीर्वाद दें।"
अभिनेता एवं पूर्व सांसद शत्रुघन सिन्हा ने उम्मीद जतायी कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की गुत्थी को सीबीआई सुलझा लेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र राज्यों और कुछ लोगों के ''उंगली उठाने'' के कारण यह मामला ''उलझ'' गया था।
मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''हजारों मील की यात्रा भी पहले कदम के साथ शुरू होती है।'' उन्होंने कहा कि सुशांत ''बेहद प्रतिभाशाली'' कलाकार थे।
(पीटीआई)
एम्स की फॉरेंसिक टीम सुशांत सिंह राजपूत की केस रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी।
सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान डेथ केस में लिंक की जांच करेगी। बता दें कि दिशा, सुशांत की एक्स मैनेजर थी। उसने 8 जून को 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था।
संपादक की पसंद