1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Doctor Strange 2 Box Office Collection: बेलगाम हो रही 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के लिए स्पीड ब्रेकर साबित हुआ मंडे, गिर गई कमाई की रफ्तार

Doctor Strange 2 Box Office Collection: बेलगाम हो रही 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के लिए स्पीड ब्रेकर साबित हुआ मंडे, गिर गई कमाई की रफ्तार

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 10, 2022 06:54 pm IST,  Updated : May 10, 2022 06:54 pm IST

Doctor Strange 2 Box Office Collection: फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर 27.50 करोड़ रुपये कमाए थे। अपनी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Doctor Strange 2 Box Office Collection- India TV Hindi
Doctor Strange 2 Box Office Collection Image Source : MARVEL.COM

Doctor Strange 2 Box Office Collection: बेनेडिक्ट कंबरबैच-स्टारर फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की कमाई की रफ्तार  पर सोमवार को धीमी हो गई है। अपनी बीते शुक्रवार को अपनी शानदार ओपनिंग की तुलना में डॉक्टर स्ट्रेज 2 की कमाई सोमवार को कम हो गई। फिल्म ने सोमवार को 8 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ मार्वल स्टूडियो की यह हालिया फिल्म 87.50 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। 

बता दें फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर 27.50 करोड़ रुपये कमाए थे। अपनी रिलीज के दूसरे दिन डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह यह फिल्म दो दिन में 50 करोड़ कमाई करने में सफल हो गई। वहीं रविवार को फिल्म ने 25.40 करोड़ अपनी झोली में भर लिए थे। इस तर रिलीज की दिन से सोमवार तक फिल्म 87.50 की कमाई करने में डॉक्टर स्ट्रेंज 2 कामयाब रही है।

फिल्मी पंडितों की मानें तो फिल्म बुधवार तक 100 करोड़ की क्लब में शामिल हो जाएगी।

दिसंबर में होगा धमाका

'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' देखने जा रहे लोगों के लिए इन दिनों सिनेमाघरों में एक सरप्राइज भी है। बता दें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में 'Avatar 2' का ट्रेलर भी दिखाया जा रहा है। इस फिल्म के लिए लोगों का क्रेज देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धमाका होने वाला है क्योंकि जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

यहां पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin और Anupamaa में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट

Panchayat 2: फुलेरा गांव के पंचायत सचिव की फिर बढ़ी मुश्किलें, रिलीज हुआ मजेदार ट्रेलर

Major Trailer: साउथ की फिल्मों से क्यों पिछड़ रहा है बॉलीवुड? अदिवि शेष की फिल्म का ट्रेलर देखिए और समझिए

Prithviraj Trailer: अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, सोनू सूद का अहम रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन