1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज हुई FIR? जानें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज हुई FIR? जानें वायरल दावे का सच

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 13, 2025 06:37 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 06:37 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल का वीडियो वायरल है। इसके थंबनेल में बताया गया है कि पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के विरुद्ध FIR दर्ज हुई है और उन्हें जेल भेजने का फैसला लिया गया है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : X @PIBFACTCHECK

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक चैनल के वीडियो थंबनेल में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। जब इस दावे की जांच की गई तो सच कुछ और ही निकला।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर "a.sharmaexpress"  नाम के चैनल के वीडियो थंबनेल में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। उन्हें जेल भेजने का निर्णय लिया गया है। ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। 

फैक्ट चेक में ये जानकारी आई सामने 

"a.sharmaexpress" नामक YouTube चैनल के इस वीडियो को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूर्णत: फर्जी है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें और साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे वीडियो शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।